'अफेयर के बावजूद हनी ईरानी ने बच्चों में जहर नहीं घोला', सौतन को लेकर बोलीं जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी
Updated on
03-07-2024 02:52 PM
शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से साल 1984 में शादी की थी। यह लव मैरिज थी। हालांकि, जावेद अख्तर की पहले ही एक्ट्रेस हनी ईरानी से शादी हो चुकी थी, और उनके दो बच्चे- बेटा फरहान अख्तर और बेटी जोया थीं। लेकिन पति की दूसरी शादी से हनी ईरानी को बहुत बड़ा झटका लगा था। वह उस धोखे से टूट गई थीं। शबाना आजमी ने लेटेस्ट इंटरव्यू में हनी ईरानी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पति जावेद अख्तर से मिले धोखे के बावजूद हनी ईरानी सारे गिले-शिकवे भुला आगे बढ़ गईं और बच्चों के दिमाग में जहर नहीं घोला।
Shabana Azmi पहले भी Honey Irani के साथ अपने रिश्ते पर बात कर चुकी हैं, पर उन्होंने एक बार फिर इस पर बात की और कहा कि जब उनका जावेद अख्तर के साथ अफेयर शुरू हुआ, तो उनके मन में बहुत कड़वाहट थी। लेकिन हनी ईरानी ने मैच्योरिटी दिखाई और कभी भी शबाना या Javed Akhtar के खिलाफ बच्चों के कान नहीं भरे।
'हनी चाहतीं तो बच्चों को दूर ले जातीं, पर ऐसा नहीं किया'
अरबाज खान के शो 'द इन्विंसिबल्स' में बातचीत के दौरान शबाना आजमी ने बताया कि पति जावेद अख्तर ने हनी ईरानी के साथ अपने रिश्ते को फिर से बनाने में लगन से काम किया, और वो अब उतने ही करीब हैं, जितने पहले थे। मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है, क्योंकि जोया और फरहान के साथ मेरा बहुत खूबसूरत रिश्ता है और मैं वास्तव में इसका श्रेय हनी को देती हूं। उस समय वो वास्तव में छोटे बच्चे थे। हनी के लिए उन्हें (जावेद अख्तर से) दूर ले जाना दुनिया का सबसे आसान काम होता। उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। बल्कि उन्होंने बच्चों को हमारे साथ रहने के लिए प्रोत्साहित किया।'
शबाना ने नहीं थोपा रिश्ता, पर आज हनी ईरानी संग अच्छे हैं रिश्ते
हालांकि, शबाना ने शुरुआत में दूरी बनाए रखने की कोशिश की थी और रिश्ते को थोपा नहीं। वह बोलीं, 'मैं वास्तव में हनी को सलाम करती हूं, क्योंकि वह उदारता उन्हीं से आई है। और आज, हनी के साथ भी हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं जानती हूं कि हनी को इतना भरोसा है कि अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत होगी, तो वह आधी रात को जावेद को फोन कर सकती हैं और वह आ जाएंगे। हमने तय किया कि इसमें कोई कड़वाहट नहीं होनी चाहिए। बेशक, शुरुआत में वह बहुत कड़वी थीं। उन्हें लगा कि उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है। लेकिन उन्होंने (जावेद अख्तर) ने रिश्ता कायम रखा और आज जो कुछ भी है, मुझे उस पर गर्व है।'
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…