दहशत बढ़ाने के लिए विरोधियों को फांसी
- रविवार को ईरान सरकार ने गेजेल हेसार जेल में दो विरोधी नेताओं को फांसी दे दी।
- जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए 19 वर्षीय मोहम्मदअमीन बिग्लारी और 30 वर्षीय शाहिन वाहेदपरस्त कालौर को फांसी दी गई है।
उन्होंने कहा कि ईरानियों को अमेरिकी मदद मिल चुकी है और लोग इंतजार कर रहे हैं। हालांकि UANI के पॉलिसी डायरेक्टर जेसन ब्रॉड्स्की ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की क्रांति रातों-रात नहीं हो सकती यह एक लंबी और जटिल प्रक्रिया होगी। उन्होंने कहा कि 'हम अभी उस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं। लेकिन जब हालात थोड़े शांत होंगे तो विरोध प्रदर्शन फिर से भड़क सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे पिछले साल 12 दिनों तक चले युद्ध के बाद शुरू हुआ था।'


