सिंधु जल संधि पर भारत के प्रहार से कराह रहे कंगाल पाकिस्तान के सामने नया संकट, वॉटर प्रोजेक्ट के लिए पैसे ही नहीं
Updated on
06-06-2026 01:10 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर पाकिस्तान मे जल आपूर्ति से जुड़ी परियोजनाएंं भी रुक सकती हैं। फंड की कमी के चलते पाकिस्तान में जल संसाधन से जुड़े प्रोजेक्ट में रुकावट आने का खतरा है। इसके चलते भीषण गर्मी में आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने जल क्षेत्र में 969 अरब रुपए की जरूरत होने के बावजूद सिर्फ 179 अरब रुपए के एलोकेशन का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में खासतौर से अगले फाइनेंशियल ईयर में वॉटर सेक्टर के डेवलपमेंट को फंड की भारी कमी का सामना करना पड़ सकता है, जो परेशानी का सबब बनेगा।
सिंधु नदी पर टेलीमेट्री सिस्टम
पाकिस्तान की मिनिस्ट्री ऑफ वॉटर रिसोर्स ने चल रही और प्लान की गई डेवलपमेंट स्कीम के लिए 969 अरब रुपए की जरूरत का अनुमान लगाया है। आने वाले डेवलपमेंट बजट में 41 चल रहे प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिसमें एक नई स्कीम जोड़ी गई है। सरकार ने सिर्फ 179 अरब रुपए देने के प्रस्ताव ने पूरी स्कीम को मुश्किल में डाल दिया है।
पाकिस्तान सरकार ने सिंधु नदी पर टेलीमेट्री सिस्टम लगाने के लिए 5.76 अरब रुपए का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद रियल-टाइम पानी की निगरानी और मैनेजमेंट को बेहतर बनाना है। मौजूदा स्टोरेज क्षमता के विस्तार और सुधार के लिए मंगला डैम विस्तार प्रोजेक्ट के लिए 4.59 अरब रुपए आवंटित किए गए हैं।
सिंधु जल संधि और पाकिस्तान की मुश्किल
पाकिस्तान के लिए जल सुरक्षा के मुद्दे पर संकट लगातार बना हुआ है। भारत ने बीते साल पाकिस्तान के साथ दशकों पुराने सिंधु जल समझौते से बाहर आने का ऐलान किया था। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने यह फैसला लिया था। भारत ने कहा था कि पानी और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान में साल 1960 में सिंधु जल संधि हुई थी। इसके तहत भारत और पाकिस्तान के बीच नदियों के पानी का बंटवारा किया गया। यह संधि तीन नदियों के पानी पर भारत और तीन पर पाकिस्तान को हक देती है। भारत ऊंचाई पर होने की वजह से पाकिस्तान जाने वाला पानी रोकने की स्थिति में है।
पाकिस्तान के सामने बड़ा सवाल
पाकिस्तान की बड़ी आबादी के लिए भारत से बहकर जाने वाला पानी जीवन-मरण का प्रश्न है। नदियों पानी का बहाव कम होने से पाकिस्तान में खेती-बाड़ी, बिजली उत्पादन और लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ सकता है। पाकिस्तान ने लगातार इस मुद्दे को लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया है और भारत को घेरने की कोशिश की है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…