क्वाड क्या है?
- क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है।
- इसका मुख्य उद्देश्य एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का निर्माण करना और वैश्विक सुरक्षा व आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
- हालांकि, चीन क्वाड को अपने खिलाफ बना एक सैन्य गठबंधन बताता है। वह क्वाड की हर बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया भी देता है।
- क्वाड की संकल्पना पहली बार 2007 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने की थी। बाद में 2017 में इसे पुनर्गठित और सक्रिय किया गया।


