Select Date:

बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन हो सकते हैं धोनी:महज 4 करोड़ रुपए में IPL खेलने की उम्मीद, 4 साल पहले लिया था संन्यास

Updated on 17-08-2024 05:48 PM

IPL-2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन कर सकती है, हालांकि धोनी का रिटेंशन BCCI के एक पुराने नियम पर निर्भर करेगा। अनकैप्ड प्लेयर्स रूल के तहत कम से कम 5 साल पहले रिटायर हो चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड की कैटेगरी में रखा जा सकता है।

31 जुलाई को BCCI और फ्रेंचाइजी की मीटिंग में खुद यह नियम CSK के मैनेजमेंट को बताया है, हालांकि कुछ फ्रेंचाइजीज ने इसका विरोध भी किया है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने TOI से कहा- 'मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। हमने आवेदन भी नहीं किया। उन्होंने (बोर्ड) हमें खुद बताया है कि यह नियम रखा जा सकता है। हालांकि, अब तक ऐसा कुछ अनाउंस नहीं किया गया है। नियम BCCI की ओर से अनाउंस किए जाएंगे।'

यदि अनकैप्ड प्लेयर्स रूल को लागू किया जाता है तो भारत और सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी महज 4 करोड़ रुपए में IPL सीजन खेलते नजर आ सकते हैं, क्योंकि अनकैप्ड प्लेयर्स को रिटेन करने की कीमत 4 करोड़ रुपए है। यह रिटेंशन प्राइस पिछले सीजन की तुलना में 3 गुना कम होगी, क्योंकि पिछले सीजन CSK ने धोनी को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

धोनी ने कहा था- मेरा खेलना BCCI के फैसले पर निर्भर करेगा
धोनी ने कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में अगले IPL में खेलने के सवाल पर कहा था कि IPL 2025 में अभी बहुत समय है। मुझे देखना होगा कि बोर्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने को लेकर क्या फैसला लेता है।

चार साल पहले धोनी ने लिया था संन्यास
भारतीय टीम को 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। हाल ही में उनके संन्यास को 4 साल पूरे हुए हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

पिछले सीजन भी कम पैसों में हुए थे रिटेन
IPL के पिछले सीजन भी CSK ने एमएस धोनी को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। इससे पहले लगातार कई सीजन तक वह 15 करोड़ रुपए में रिटेन किए गए थे। उस समय रिपोर्ट्स में कहा गया था कि धोनी ने खुद ही अपने आप को कम पैसों में रिटने करने के लिए कहा था।

पिछले सीजन छोड़ी थी CSK की कप्तानी
CSK को 5 बार IPL की ट्रॉफी जिताने वाले एमएस धोनी ने पिछले सीजन की शुरुआत से पहले टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को टीम की कमान सौंपी गई। हालांकि, नए कप्तान की अगुवाई में CSK की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और टॉप-4 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी।

धोनी का आईपीएल करियर
एमएस धोनी IPL के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने लीग का हर एक सीजन खेला है। उन्होंने IPL के 17 सीजन में 264 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.13 की औसत और 137.54 की स्ट्राइक-रेट से 5243 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.