विराट कोहली-रोहित शर्मा को टेस्ट रिटायरमेंट के लिए BCCI ने किया था फोर्स? बोर्ड ने सब साफ कर दिया
Updated on
16-07-2025 01:27 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। रोहित ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी जबकि चीकू ने एक पोस्ट लिखा था। दोनों खिलाड़ियों ने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेला था।
रोको के एक दूसरे के आसपास टेस्ट रिटायरमेंट लेने के बाद ऐसे रूमर्स फैले कि इसके पीछे बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का हाथ हो सकता है। लेकिन, अब बीसीसीआई की तरफ से दोनों स्टार्स के रिटायरमेंट पर पहला बयान आ चुका है। बीसीसीआई के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया है कि संन्यास के लिए किसी को फोर्स नहीं किया गया था।
राजीव शुक्ला का विराट-रोहित के रिटायरमेंट पर बड़ा बयान
बीसीसीआई के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं यह बात एक बार और हमेशा के लिए बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं। हम सभी को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस हो रही है। संन्यास लेने का फैसला रोहित शर्मा और विराट कोहली ने खुद अपनी मर्जी से लिया था। बीसीसीआई की नीति है कि हम कभी भी किसी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए नहीं कहते हैं। यह उनका अपना फैसला था।'
राजीव शुक्ला ने आगे कहा, उन्होंने खुद अपनी मर्जी से संन्यास लिया है। हम उन्हें हमेशा महान बल्लेबाज मानते रहेंगे। यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है कि वे दोनों वनडे मैचों के लिए उपलब्ध हैं।'
विराट और रोहित का टेस्ट करियर
विराट कोहली ने 2011 में टेस्ट में डेब्यू किया था। उसके बाद से उन्होंने अपने आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरे तक 123 टेस्ट खेले और 46.9 की औसत से 9230 रन बनाए। कोहली के बल्ले से टेस्ट में हमे 30 शतक और 31 अर्धशतक देखने को मिले हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 67 मैचों में 40.6 की औसत से बैटिंग करते हुए 4301 रन बनाए हैं। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 12 सेंचुरी और 18 फिफ्टी लगाई है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…