Select Date:

क्‍या Dhurandhar 2 ने US एडवांस बुकिंग में Toxic को पछाड़ दिया? यहां जानिए प्री-सेल्‍स का सारा गण‍ित

Updated on 03-03-2026 01:21 PM
'धुरंधर 2: द रिवेंज' की रिलीज में अब सिर्फ 15 दिन बचे हैं। ईद के मौके पर 19 मार्च को बॉक्‍स ऑफिस पर साल 2026 का सबसे बड़ा क्‍लैश होने वाला है। एक तरफ रणवीर सिंह 'धुरंधर 2' में धूम मचाने आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर KGF 2 के करीब 4 साल बाद यश 'टॉक्‍स‍िक' से कमबैक करेंगे। भारतीय सिनेमाघरों में अभी इन दोनों फिल्‍मों की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन अमेरिका में दोनों फिल्‍म के बीच टक्‍कर हो चुकी है। ओपनिंग डे के लिए अमेरिका में प्री-सेल्‍स बुकिंग शुरू हो गई है, और आदित्‍य धर की स्‍पाई एक्‍शन फिल्‍म ने वहां धूम मचा दी है। सोमवार, 2 मार्च तक USA में 151 से ज्यादा जगहों पर लगभग 209 शो में 'धुरंधर 2' के 2000 से ज्यादा टिकट बिके हैं। जबकि 81 जगहों पर 'टॉक्‍स‍िक' के 122 शोज के लिए 189 टिकटों की बिक्री हुई है।

शुरुआती आंकड़ों में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने अमेरिका में 'टॉक्‍स‍िक' को पटखनी दी है। लेकिन अभी यह सिर्फ शुरुआत है। खासकर, तब जब यश की फिल्‍म की टिकटों की एडवांस बुकिंग देर से शुरू हुई है। US और UK में 'धुरंधर 2' के टिकटों की एडवांस बुकिंग दो दिन पहले शुरू हो गई है। सोमवार, 2 मार्च तक फिल्‍म ने प्रीमियर डे की एडवांस बुकिंग से USD 55,000 यानी 50.55 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है।

'धुरंधर' US एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

sacnilk के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिकन सर्किट में 'धुरंधर 2' की प्री-रिलीज बज़ जबरदस्त है। पिछली फ‍िल्म की जबरदस्त सफलता के बाद से दर्शकों की उम्मीद दोगुनी हो चुकी है। 'वेंकी बॉक्स ऑफिस' के ताजा अपडेट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग सेल्स में पिछले 24 घंटों में 159% की बढ़ोतरी हुई है। अब शोज की गिनती भी बढ़कर 209 हो गई है।

अभी दो सबसे बड़े सिनेमा चेन की बुकिंग नहीं हुई है शुरू

अमेरिका में अभी तक, एडवांस बुकिंग के लिए कुछ ही स्क्रीन खोले गए हैं। वहां की दो बड़ी सिनेमा चेन - सिनेमार्क और AMC सिनेमा में अभी एडवांस बुकिंग शुरू होनी बाकी है। 'धुरंधर 2' और 'टॉक्‍स‍िक' में असल रेस तब शुरू होगी, जब ये दोनों बड़े मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन अपनी टिकट विंडो खोलेंगी। इसमें कोई दोराय नहीं है कि रणवीर सिंह की फिल्‍म का पलड़ा यहां भारी होगा, जिसकी बड़ी वजह पिछली फिल्‍म की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता है।

'धुरंधर' ने अमेरिका में कमाए थे 119.47 करोड़ रुपये

बीते साल दिसंबर में रिलीज 'धुरंधर' ने अमेरिका में करीब USD 13 मिलियन यानी 119.47 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। ऐसे में उम्‍मीद यही है कि 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इसे पीछे छोड़कर एक नया बेंचमार्क सेट करेगी।

'टॉक्सिक' US एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

दूसरी ओर, गीतू मोहनदास के डायरेक्‍शन में बनी 'टॉक्सिक' की प्री-सेल्‍स बुकिंग सोमवार को ही शुरू हुई है। अमेरिका में 81 जगहों पर 122 शोज के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है, जहां पहले दिन 189 टिकट बिके हैं और 3.30 लाख रुपये की कमाई हुई है। यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि कन्नड़ फिल्मों ने अभी तक विदेशों में अपना बेस नहीं बनाया है। हालांकि, KGF Chapter 2 की जबरदस्त सफलता के बाद यश एक बड़ा नाम बन गए हैं।

KGF Chapter 2 ने अमेरिका में की थी 68.47 करोड़ रुपये की कमाई

यश की KGF 2 ने अकेले अमेरिका में ओपनिंग डे पर 6.91 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। जबकि अमेरिका और कनाडा मिलाकर लाइफटाइम 68.47 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया था। जाहिर है, यश की पॉपुलैरिटी का फायदा 'टॉक्‍स‍िक' को मिलेगा।

धुरंधर 2 Vs टॉक्सिक: ट्रेलर का इंतजार, शोज की संख्‍या से पड़ेगा असर

'धुरंधर 2' और 'टॉक्‍स‍िक', इन दोनों ही फिल्‍मों का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है। समझा जा रहा है कि मेकर्स होली के बाद ट्रेलर रिलीज करेंगे। जाहिर है, इसके बाद टिकटों की बिक्री में तेजी आएगी। साथ ही शोज की गिनती से भी काफी फर्क आएगा। जिस फिल्‍म को ज्यादा शोज मिलेंगे, उसकी टिकटों की बिक्री ज्यादा होगी। ऐसे में अगले दो हफ्ते ना सिर्फ भारत में, बल्‍क‍ि विदेशी बाजार में भी 'धुरंधर 2' और 'टॉक्‍स‍िक' के लिए अहम होने वाले हैं।

'धुरंधर 2' और 'टॉक्‍स‍िक' का बजट

बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍मों का हिट-सुपरटि और ब्‍लॉकबस्‍टर होना, अब कमाई के आंकड़ों से तय होता है। यहां एक बात गौर करने वाली है कि यश की फिल्‍म का बजट करीब 600 करोड़ रुपये से अध‍िक है। जबकि 'धुरंधर 2' का बजट 250 करोड़ रुपये है। 'टॉक्‍स‍िक' एक स्‍टैंड अलोन फिल्‍म है, जबकि 'धुरंधर' की बंपर सक्‍सेस का फायदा इसके सीक्‍वल को मिलेगा। कुल मिलाकर, यश की फिल्‍म को रणवीर की फिल्‍म के मुकाबले तीन गुनी से भी अध‍िक मेहनत करनी पड़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.