Select Date:

क्या वाकई 80 करोड़ का बंगला भाई के नाम किया? विराट कोहली के प्रॉपर्टी ट्रांसफर वाली खबरों की सच्चाई जान लीजिए

Updated on 18-10-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी ज्यादा लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि 19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कोहली दिल्ली आए थे। उन्होंने ऐसे में गुरुग्राम वाली प्रॉपर्टी की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी बडे़ भाई विकास कोहली के नाम कर दी थी। कोहली को वजीराबाद तहसील में देखा गया था।

उन्होंने वहां पर पेपर वर्क किए थे और कई कागजों पर साइन भी किए थे। इसके बाद कोहली ने तहसील स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई थी और उनको ऑटोग्राफ भी दिए थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद की विराट के भाई विकास की सोशल मीडिया पोस्ट से हंगामा मच गया है।

विराट कोहली के भाई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं इतनी मिस इनफॉर्मेशन या झूठी खबरों से आज कल सरप्राइज नहीं हूं। कुछ लोग काफी खाली हैं और उनके पास इन सब के लिए काफी वक्त है। आप लोगों को शुभकामनाएं।' हालांकि, इस स्टोरी में इस तरह का विकास ने कोई दावा नहीं किया कि जीपीए उनको विराट कोहली ने नहीं दिया है। या जो उन्होंने पोस्ट किया है यह जीपीए वाले मामले से संबंधित है।
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि कोहली ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वह अब अपने परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं। जिस प्रॉपर्टी की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी विराट ने अपने भाई को दी है, उसकी कीमत तकरीबन 80 करोड़ रुपये है।

मार्च के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते आएंगे नजर

विराट कोहली ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट मार्च में खेला था। वह भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसके बाद अब कोहली 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली ने टी20 और टेस्ट फॉर्मेस से संन्यास ले लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.