रोहित शर्मा के कंधे पर बंदूक रखकर गौतम गंभीर से निकाली दुश्मनी? पाकिस्तानी शाहिद अफरीदी का यह बयान तो देखिए
Updated on
09-12-2025 01:28 PM
नई दिल्ली: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बीच एक दूसरे को निशाने बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। क्रिकेट खेलने के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कई बार मैदान पर भिड़ंत हुई है। क्रिकेट से संन्यास के बाद दोनों एक दूसरे पर सोशल मीडिया पर जरिए निशाना साधते आए हैं। इसके साथ ही इंटरव्यू में भी एक दूसरे की आलोचना की है। अब अफरीदी ने एक बार फिर गौतम गंभीर पर निशाना साधा है।
रोहित और विराट का सपोर्ट किया
शाहिद अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का सपोर्ट करते हुए गौतम गंभीर पर हमला बोला है। एक इंटरव्यू में बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, 'यह सच है कि विराट और रोहित भारतीय बैटिंग लाइन-अप की रीढ़ हैं और जिस तरह से उन्होंने हाल की वनडे सीरीज में खेला है, उसे देखकर भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि वे 2027 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं। आपको इन दोनों स्टार्स को बचाकर रखना होगा और जब भारत किसी कमजोर टीम के खिलाफ खेल रहा हो तो वे कुछ नए खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं और विराट के साथ रोहित को आराम दे सकते हैं।'
वहीं गौतम गंभीर को लेकर शाहिद अफरीदी ने कहा- जिस तरह से गौतम ने अपना काम शुरू किया, ऐसा लगा कि उन्हें लगता था कि जो वह सोचते और कहते हैं, वही सही है। लेकिन कुछ समय बाद यह साबित हो गया कि आप हमेशा सही नहीं होते।
रोहित ने तोड़ा था अफरीदी का रिकॉर्ड
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था। रोहित शर्मा ने उनका विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित उनसे आगे निकले। अफरीदी ने इसपर कहा- रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं और यह रिकॉर्ड भी अब टूट गया है। मुझे खुशी है कि जिस खिलाड़ी को मैं हमेशा पसंद करता आया हूं, उसने यह रिकॉर्ड तोड़ा है। सबसे तेज सेंचुरी का मेरा रिकॉर्ड लगभग 18 साल तक रहा, लेकिन आखिरकार वह टूट गया। एक खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाता है और दूसरा खिलाड़ी आकर उसे तोड़ देता है। यही क्रिकेट है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…