Select Date:

'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्री मैन संग सच में कर ली शादी? यूजर्स ने पति और बच्चे पर पूछा सवाल

Updated on 10-02-2026 12:28 PM
वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित, जो बीते 8 दिनों से सुर्खियों में हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट ने तहलका मचा दिया है। पिछले एक हफ्ते से पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाने वाली 'बिग बॉस OTT 3' कंटेस्टेंट ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें ऐसा लग रहा है कि उन्होंने मिस्ट्री मैन संग शादी कर ली है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी जानकारी नहीं। लेकिन वह लाल जोड़े में पराए मर्द के साथ दिखाई दे रही हैं, जिन्होंने भी शेरवानी पहनी है और राजपूतों की तरह हाथ में तलवार पकड़ी है। साथ में कैप्शन में लिखा, 'फाइनली।' इससे पहले उन्होंने उस शख्स को प्रपोज किया था। अब इस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टग्राम पर 6 फोटोज पोस्ट की हैं। जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। लाल रंग की चुनरी से सिर ढका है और मिस्ट्री मैन के साथ तरह-तरह के पोज दिए हैं। कुछ फोटोज में वह उनकी बाहों में समटी दिख रही हैं। हाथों में हाथ थामे, उनकी नजरों में खोई हुई हैं। मुस्कुरा रही हैं। मानो उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नजर नहीं आ रहा है। लोग भी इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।

चंद्रिका दीक्षित से बेटे के बारे में सवाल

चंद्रिका के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'सबकुछ स्क्रिप्टेड है। बधाई हो। हमें अब वेडिंग व्लॉग देखना है। शादी मुबारक।' एक ने पूछा, 'धोखा पति ने दिया तो शादी इसने क्यों कर ली?' एक ने लिखा, 'फेमस होते ही सबसे पहले पति को छोड़ा। बढ़िया है।' एक ने लिखा, 'और पहले पति का बच्चा उसका क्या?' एक ने लिखा, 'बिना तलाक और कानून के शादी करनी है तो सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले से संपर्क करें।' एक ने लिखा, 'पुराने पति वाली पोस्ट तो डिलीट कर दो कम से कम।'

चंद्रिका दीक्षित का बेटा

बता दें कि चंद्रिका के बेटे का नाम रुद्र है। वह अक्सर उनके वीडियोज में नजर आता रहा है। मगर बीते कुछ समय से उसके साथ वह कोई वीडियो पोस्ट नहीं कर रही हैं। इसके अलावा, जब वह रियलिटी शो में थीं तो हमेशा यही कहती थीं कि उनके चाचा-ताऊ शो देख रहे हैं। इसलिए वह ऐसा कुछ नहीं कर सकतीं, जिससे वह शर्मिंदा हों।

चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्री मैन को प्रपोज किया था

चंद्रिका ने इसके पहले रविवार 8 फरवरी को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मिस्ट्री मैन को प्रपोज किया था। वैलेंटाइन के पहले उन्होंने कहा था कि वह उनसे प्यार करने लगी हैं। साथ ही 'आई लव यू' भी बोल दिया था। इसके अलावा, वह पहले भी कई रोमांटिक वीडियोज उनके साथ बना चुकी हैं, जिस पर लोगों ने उन्हें फेक कहा था।

चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाया था आरोप

वड़ा पाव गर्ल सुर्खियों में तब आईं, जब उन्होंने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया था। उनकी चैट दिखाते हुए दावा किया था कि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इधर उनके पति ने जवाब दिया था और कहा था कि वह जिस आदमी के साथ घूमना चाहें, घूमें। लेकिन वह उनको दुकान का एक्सेस नहीं देंगे। जिस पर चंद्रिका ने पलटवार किया और बोलीं उन्हें न तो दुकान का एक्सेस चाहिए और न ही पति। युगम गेरा को बेइज्जत करते हुए कहा था, 'और तूने मुझे बनाया? रोड से उठाकर महल में बिठाया। वरना आज भी रैपिडो चला रहा होता तू समझा! मुंह मत खुलवा इससे ज्यादा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.