Select Date:

दिनेश कार्तिक ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारतीय टीम, 2 ऐसे खिलाड़ियों को दिया मौका जिनको सिलेक्टर गए भूल

Updated on 01-08-2026 12:56 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे रह गई टीम इंडिया अब कोई कोताही नहीं बरतनी चाहेगी। चयनकर्ताओं को पूर्व खिलाड़ियों की ओर से गाहे-बगाहे 15 सदस्यीय टीम को लेकर सुझाव दिए जा रहे हैं।

इस लिस्ट में अब विकेटकीपर बल्लेबाज रह चुके दिनेश कार्तिक का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अपनी ओर से उन खिलाड़ियों का चुनाव किया है जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की परिस्थिती में सबसे बेस्ट शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में डाला है।

यशस्वी जायसवाल बैकअप ओपनर

दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम में बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बैकअप ओपनर के तौर पर रखा है। उनके मुख्य सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल हैं। जायसवाल ने अपनी पिछली 3 वनडे इंटरनेशनल पारियों में 2 शतक जड़े हैं। ऐसे में अगर दोनों ओपनर में से किसी एक को भी समस्या आती है तो यशस्वी उन्हें रिप्लेस करने के लिए तैयार रहेंगे।

केएल राहुल और ईशान किशन 2 विकेटकीपर

पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए केएल राहुल और ईशान किशन को विकेटकीपर के रूप में चुना है। इस रोल के लिए संजू सैमसन और ऋषभ पंत को लेकर भी चर्चा है। लेकिन कार्तिक का मानना है कि राहुल और किशन रेस में आगे हैं। इसके अलावा उन्होंने हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी के रूप में 3 ऑलराउंडर को चुना है। जबकि कुलदीप यादव इकलौते मुख्य स्पिनर हैं।

मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को दी जगह

दिनेश कार्तिक की ओर से चुनी गई टीम में सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि उन्होंने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को भी शामिल किया है। भुवी को वनडे इंटरनेशनल खेले हुए 4 साल का समय बीत चुका है। जबकि शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

दिनेश कार्तिक की ओर से चुनी गई टीम

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.