Select Date:

दिनेश कार्तिक को हुआ अपनी गलती का अहसास:बोले- बड़ी गलती हो गई, ऑल-टाइम प्लेइंग-11 में धोनी को चुनना भूल गया

Updated on 23-08-2024 02:21 PM

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग-11 में दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी को नहीं चुनने वाली गलती का अहसास हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम में विकेटकीपर को शामिल करना ही भूल गए।

दरअसल, कार्तिक ने हाल ही में भारतीय टीम की ऑल-टाइम प्लेइंग-11 का चयन किया था। अपनी इस टीम में उन्होंने भारत के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को नहीं चुना था। इस पर फैंस की ओर से अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिले। अब इसको लेकर कार्तिक की ओर से सफाई दी गई है।

विकेटकीपर चुनना ही भूल गए कार्तिक

कार्तिक ने कहा, ‘भाई लोग, बड़ी गलती हो गई। सच में, यह एक गलती थी। मुझे तब एहसास हुआ जब यह मामला सामने आया। क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि एक विकेटकीपर होने के नाते, मैं विकेटकीपर रखना भूल गया? यह एक बड़ी भूल है।’

उन्होंने बताया कि अलग-अलग विचारों के बीच वह टीम में विकेटकीपर को शामिल करना ही भूल गए। इसके बाद यह अनुमान लगाया गया कि राहुल द्रविड़ विकेटकीपर के रोल को निभाएंगे।

धोनी हर भारतीय टीम के कप्तान होंगे

कार्तिक ने कहा, 'मेरे लिए थाला धोनी किसी भी फॉर्मेट में, केवल भारत में ही नहीं, बल्कि हर टीम के एक खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि वह अब तक खेले गए सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं। अगर मुझे उस टीम को फिर से बनाना पड़े, तो मैं एक बदलाव करूँगा कि थाला धोनी को 7वें नंबर पर रखूँ। वह किसी भी भारतीय टीम के कप्तान होंगे।'

इन दिग्गजों को भी टीम में नहीं चुना

39 साल के कमेंटेटर ने ना सिर्फ एमएस धोनी बल्कि कई भारतीय दिग्गजों को अपनी टीम में शामिल नहीं किया था। इसमें भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव, सौरव गांगुली और गौतम गंभीर शामिल थे।

दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम प्लेइंग-11

वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान। 12th मैन: हरभजन सिंह



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.