Select Date:

'सरके चुनर' विवाद पर डायरेक्टर की पत्नी की दो टूक- 'चोली के पीछे' ठीक लगा, तो इस गाने पर हंगामा क्यों?

Updated on 18-03-2026 01:24 PM
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने के आपत्तिजनक और अश्लील लिरिक्स पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का भी गुस्सा फूट पड़ा था और मेकर्स को नोटिस भेजा गया। वहीं 'सरके चुनर' गाने के गीतकार रकीब आलम ने भी इससे पल्ला झाड़ लिया और कहा था कि उन्होंने गाना लिखा ही नहीं है, बल्कि फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे कन्नड़ गाने को वर्ड-टू-वर्ड ट्रांसलेट करवाया था। अब इस पूरे विवाद पर डायरेक्टर प्रेम की पत्नी और एक्ट्रेस रक्षिता बचाव में उतरी हैं।

'केडी: दे डेविल' के डायरेक्टर का पत्नी ने किया बचाव

रक्षिता ने पति का बचाव करते हुए लोगों के 'डबल स्टैंडर्ड' पर सवाल उठाए। उन्होंने 'सरके चुनर' गाने पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा। इसमें सवाल किया कि जब 'चोली के पीछे' और 'पीलिंग्स' जैसे गाने लोगों के बीच इतने पॉपुलर हैं, तो फिर 'सरके चुनर' पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं?

लोगों के डबल स्टैंडर्ड पर उठाए सवाल, लिखा पोस्ट

रक्षिता ने यह भी कहा कि आज के दर्शक हिंसक और यौन सामग्री देखने की ओर अधिक झुकाव रखते हैं, तो फिर किसी विशेष गाने को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? रक्षिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हां, हां, मैंने सब कुछ देखा है। मुझे पता है आप लोग मुझे अनजान लोगों की पोस्ट में टैग कर रहे हैं। सच तो यह है कि मुझे पता है कि क्या लिखा है। मुझे पता है कि क्या हो रहा है।'

'ऐसे सैंकड़ों गाने आए, वो ठीक थे पर 'सरके चुनर'...'

रक्षिता ने आगे लिखा है, 'मैं इसके पक्ष में हूं या विपक्ष में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब 'पीलिंग्स', 'ड्रीमम वेकअपम', 'चोली के पीछे' या ऐसे सैकड़ों गाने आए, तो सब ठीक लगा। जब पूरी फिल्म में एक्टरों के बीच यौन संबंध के बारे में बात हुई, तो सब ठीक लगा। लेकिन एक गाना इतनी बड़ी खबर बन जाता है। फिर भी मैं इसका बचाव नहीं कर रही, बस पूछ रही हूं ताकि मैं इसे समझ सकूं।'

दर्शकों पर साधा निशाना- हिंसा और सेक्शुअल कंटेंट को इंजॉय कर रहे

रक्षिता ने फिर दर्शकों के दोगलेपन पर निशाना साधते हुए लिखा कि वो बड़े पर्दे पर हिंसा और सेक्शु्अल कंटेंट का आनंद ले रहे हैं, तो फिर 'सरके चुनर' के खिलाफ सिलेक्टिव गुस्सा क्यों? उन्होंने लिखा, 'गाने हर दिन बनते हैं, अच्छे, बुरे, उत्तेजक और स्पेशल नंबर्स भी। आज लोग ज्यादा खून-खराबे वाली फिल्में देख रहे हैं, फिल्मों में सेक्शुअल कंटेंट देख रहे हैं, और यह सब काफी खुलेआम हो रहा है। प्रेम भी आप सब की तरह कन्नड़ भाषी हैं। आप सबको उन पर सवाल उठाने, उन्हें सही-गलत बताने का पूरा अधिकार है, लेकिन उनके पुराने काम के बारे में कुछ भी कहना, उन्हें दिखावटी कहना...।'

'सैंडलवुड की हर फिल्म की कहानी'

रक्षिता ने फिर लिखा, 'मैं आपको बता दूं कि आज के समय में किसी फिल्म को ओटीटी चैनल पर बेचना भी एक कन्नड़ डायरेक्टर के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उनके लिए अन्य सिनेमा बाजारों के बराबर या उसके आस-पास भी पहुंचना बेहद मुश्किल है। यहां तक कि हमारे लोगों के लिए भी, फिल्मों को सिनेमाघरों तक लाना बहुत मुश्किल काम है। यह सिर्फ हमारी कहानी नहीं है। यह सैंडलवुड की हर फिल्म की कहानी है।'

'सरके चुनर' गाने पर ये सेलेब्स भड़के, कंगना का भी निकला गुस्सा

'केडी द डेविल' 30 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म से ज्यादा सुर्खियां इसके गाने 'सरके चुनर' ने बटोरीं, जिसे नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है। लेकिन आपत्तिजनक लिरिक्स के कारण इस गाने को आम जनता के साथ कुछ सेलेब्स और संस्थाओं के भी गुस्से का सामना करना पड़ा। गाने पर समाज में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा। सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी से लेकर कंगना रनौत, रवि किशन, सिंगर अरमान मलिक और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत कई सेलेब्स ने गाने के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई। गाने को न सिर्फ यूट्यूब से हटा दिया गया है, बल्कि नोरा फतेही ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गाने का वीडियो हटा दिया है।

NHRC का मेकर्स को नोटिस, दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में भी शिकायत

'सरके चुनर' गाने को लेकर जहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किया, वहीं एक सोशल एक्टिविस्ट ने भी दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में इस गाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गाने को लेकर गीतकार रकीब आलम का बयान आ चुका है, पर अभी तक डायरेक्टर के अलावा संजय दत्त और नोरा फतेही की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.