Select Date:

दिव्यांका त्रिपाठी ने इटली पीएम मेलोनी से मांगी मदद:10 लाख का सामान-पासपोर्ट चोरी हुआ, लिखा- हम उम्मीद खो चुके हैं, एंबेसी से भी मदद मांगी

Updated on 12-07-2024 05:42 PM

टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया अपनी शादी की 8वीं एनिवर्सरी मनाने यूरोप गए थे, जहां उनका 10 लाख रुपए का सामान और पासपोर्ट चोरी हो गया है। पैसे और पासपोर्ट चोरी होने के बाद कपल यूरोप में फंस गया है। जब पुलिस और इंडियन एंबेसी से मदद मांगने के बाद भी कोई सहायता नहीं मिली तो दिव्यांका त्रिपाठी ने इटली की PM मेलोनी को लेटर लिखकर मदद की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक के साथ इटली के फ्लोरेंस शहर गई हुई थीं। वहां उन्होंने किराए पर एक कार ली थी, जिसके जरिए वो रहने के लिए होटल और रिसोर्ट देख रहे थे। बुकिंग के सिलसिले में वो एक रिसोर्ट गए थे, लेकिन जब वो बाहर आए तो देखा कि उनकी कार के शीशे तोड़कर उनका सारा सामान चोरी कर लिया गया है। चोरी हुए सामान में उनके पैसे और पासपोर्ट भी थे। साथ ही बीते दिन की गई खरीददारी का सारा सामान भी कार में ही थी।

कपल ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन लोकल पुलिस ने ये कहते हुए मदद करने से इनकार कर दिया कि जिस जगह उनका सामान चोरी हुआ है, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है।

पासपोर्ट और पैसे चोरी होने के बाद कपल को फ्लोरेंस में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिस रिसोर्ट से कपल का सामान चोरी हुआ है, वहां के स्टाफ ने उनकी ठहरने में मदद जरूर की है, लेकिन पैसे न होने पर उन्हें दिक्कत हो रही है। कपल ने भारत लौटने के लिए भारतीय दूतावास से टेंपरेरी पासपोर्ट की मांग की है, जिसके जरिए वापस भारत लौटने में मदद मिल सके।

विवेक दाहिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुई लूट के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था, जब हमारे साथ लूट हुई उस समय हमारी कार रिसोर्ट के सिक्योर्ड कैंपस में थी। प्लीज हमें ये बताकर परेशान न करें कि हमें अपने सामान को कैसे रखना चाहिए, क्योंकि रिसोर्ट वाले ये बखूबी जानते थे कि कार में हमारा सामान है, लेकिन अब उन लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ये किसी के साथ भी हो सकता है, लेकिन आशा करता हूं कि ऐसा किसी के साथ न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.