दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया के साथ लूटपाट, पैसे पासपोर्ट सब चोरी, भारत लौटने के लिए लगाई मदद की गुहार
Updated on
11-07-2024 05:27 PM
दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई को अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के लिए रोमांटिक टूर पर यूरोप निकले थे। पिछले दिनों उन्होंने अपने इस यूरोप ट्रिप की कुछ शानदार झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अब उन्होंने बताया है कि इस ट्रिप पर उनका सारा सामान चोरी हो गया। उनके सामान में पासपोर्ट, पर्स और ट्रिप पर खरीदे गए सारे सामान थे और इन सबकी कीमत कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। उन्होंने कहा है कि वापस इंडिया आने के लिए उन्हें मदद की जरूरत है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे फ्लोरेंस पहुंचे थे और वहां शहर में उनके साथ लूटपाट हो गई। वे शहर घूमने के लिए एक्साइटेड थे और उनका सारा सामान लूट लिया गया और उनकी खुशी देखते ही देखते एक बुरे सपने में तब्दील हो गई।
एक्टर्स की कार के अंदर से लूटकर ले गया सारा सामान
विवेक ने कहा है, 'इस यात्रा में सब कुछ शानदार रहा सिवाय इस घटना के। हम कल फ्लोरेंस पहुंचे और एक दिन के लिए रहने का प्लान बनाया। हम अपने ठहरने के लिए एक प्रॉपर्टी देखने गए और अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया लेकिन जब जब हम अपना सामान लेने वापस लौटे तो हमें ये देखकर झटका लगा कि कार में सेंध लगाई गई थी और हमारे पासपोर्ट, पर्स, पैसे, खरीदारी वाले सारे सामान और हमारे सभी कीमती सामान गायब थे। अच्छी बात ये है कि उन्होंने कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ दिया था।'
फ्लोरेंस की पुलिस ने ये बहाना देकर झाड़ा पल्ला
कपल ने वहां की लोकल पुलिस से बात की, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने ये कहते हुए उनके मामले को खारिज कर दिया कि उस इलाके में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण वे उनकी मदद नहीं कर सकते। इसके बाद उन्होंने दूतावास से भी सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से वो भी तब तक बंद हो चुका था।
पैसे नहीं हैं, चाहिए दूतावास से मदद
इसके बाद वे फ्लोरेंस के पास एक छोटे से शहर पहुंचे और होटल के स्टाफ उनकी मदद कर रहे हैं। हालांकि, उनके पास पैसे भी नहीं है और ऐसे में वे बुरी तरह से फंस चुके हैं और उन्हें दूतावास से मदद की सख्त जरूरत है।
विवेक ने कहा- हमारे पास कुछ भी नहीं है
विवेक ने कहा, 'हमें भारत वापस आने के लिए टेम्प्ररी पासपोर्ट और दूतावास से जरूर मदद की सख्त जरूरत है, क्योंकि हमारे पास कुछ भी नहीं है।'
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…