मैनेजमेंट से मतभेद तो हेड कोच को हटाया, कप्तान ने कप्तानी करने से मना कर दिया, यह MLC में चल क्या रहा है?
Updated on
28-06-2025 02:20 PM
नई दिल्ली:मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 सीजन में संघर्ष कर रही सिएटल ओर्कास टीम ने बीच सीजन में ही अपने हेड कोच मैथ्यू मॉट को हटा दिया है। टीम इस समय सबसे नीचे पायदान पर है और पांच मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। एमएलसी की वेबसाइट पर एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह फैसला 'कोचिंग और मैनेजमेंट रणनीतियों में मतभेदों' के कारण लिया गया है।
हेनरिक क्लासेन ने भी छोड़ी टीम की कप्तानी
कप्तान हेनरिक क्लासेन ने भी अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ दी है। ज़िम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने अब कप्तान का पद संभाला है। टीम के सीईओ हेमंत दुआ ने कहा, 'यह सिएटल ओर्कास के लिए आत्मनिरीक्षण और बदलाव का क्षण है। टीम के लिए यह एक मुश्किल दौर रहा है और इसके साथ ही कुछ कठिन फैसले भी लेने पड़े। हम मैथ्यू को हमारे साथ उनके समय के दौरान उनकी प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता के लिए आभारी हैं और हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।'उन्होंने आगे कहा, 'हम हेनरिक के अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्वेच्छा से कप्तानी छोड़ने के फैसले का सम्मान करते हैं। यह उनके चरित्र और टीम-पहले की मानसिकता को दर्शाता है। जैसे ही हमें क्लासेन के फैसले के बारे में पता चला, सिकंदर हमारी फिर सर्वसम्मत चॉइस थे। हमारा मानना है कि ये बदलाव सीजन के दूसरे हाफ के लिए एक मजबूत मंच तैयार करेंगे।'
2023 में फाइनल में पहुंची थी सिएटल ओकार्स
2023 में तालिका में शीर्ष पर रहने और फाइनल तक पहुंचने के बाद, ओर्कास 2024 में सबसे निचले स्थान पर रही। वे इस सीजन में भी ऐसी ही स्थिति में फंसे हुए हैं, लेकिन उनके पास अभी भी इस खराब सीजन को पटरी पर लाने के लिए समय और मैच बाकी हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…