छात्रावास में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, मां ने पुलिस को बताए तीन आरोपितों के नाम, सीएम ने दिए एसआईटी गठित कर जांच के आदेश
Updated on
01-05-2024 12:38 PM
भोपाल। राजधानी स्थित मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के छात्रावास में आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी आरोपित का पता नहीं चल पाया है। बच्ची की मां ने पुलिस को तीन आरोपितों के नाम बताए हैं।बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एसआईटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
10 दिन पहले पढ़ने के लिए स्कूल में कराया था भर्ती
मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक, आठ वर्षीय बच्ची को उसकी मां ने करीब 10 दिन पहले पढ़ने के लिए स्कूल में भर्ती कराया था। स्कूल के छात्रावास में उसके रहने का इंतजाम किया गया था।
बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंची मां
सोमवार रात बच्ची ने मां को घटना की जानकारी दी तो वह रात में ही बच्ची को लेकर थाने पहुंच गई और मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने तत्काल महिला उपनिरीक्षक के साथ बच्ची को अस्पताल भेजा, लेकिन बच्ची की मां ने रात में चिकित्सा परीक्षण कराने से मना कर दिया।
चिकित्सा परीक्षण में घटना की पुष्टि हुई
मंगलवार को चिकित्सा परीक्षण में घटना की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की पहचान के लिए बुधवार से स्कूल के संचालक समेत अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…