Select Date:

चुनाव नतीजों का 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' पर नहीं हुआ ज्‍यादा असर, मंगलवार को 'श्रीकांत' जस की तस

Updated on 05-06-2024 02:21 PM
लोकसभा चुनाव के परिणाम के कारण मंगलवार को देशभर में लोग अपने टीवी और मोबाइल स्‍क्रीन से चिपके हुए थे। यह आशंका पहले से थी कि इसका असर बॉक्‍स ऑफिस की कमाई पर देखने को मिलेगा। हालांकि, अच्‍छी बात यह रही कि इससे बहुत ज्‍यादा नुकसान नहीं हुआ। राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की फिल्‍म 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' की कमाई में जहां सोमवार की तुलना में मंगलवार को करीब -14% की कमी आई है, वहीं 'सावी' के कलेक्‍शन में -22% की गिरावट है। दिलचस्‍प है कि 'श्रीकांत' के कारोबार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

शरण शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' एक फीलगुड स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म ने 5 दिनों में 20.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। फर्स्‍ट वीकेंड में 16.85 करोड़ का कारोबार करने के बाद सोमवार को चौथे दिन इसने 2.15 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि मंगलवार को 5वें दिन फिल्‍म ने 1.85 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। मंगलवार को सिनेमाघरों में 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' के शोज में औसतन 11% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं, जो अच्‍छे संकेत हैं।

थ‍िएटर्स में 5 हिंदी फिल्‍में, 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' सबसे आगे

गौर करने वाली बात यह है कि थ‍िएटर्स में इस वक्‍त नई-पुरानी मिलाकर 5 हिंदी फिल्‍में हैं। इनमें 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' एकमात्र है, जो ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्‍म का कलेक्‍शन भले ही बंपर ना हो, लेकिन बीते ढ़ाई महीने से सिनेमाघरों में सुस्‍ती को देखते हुए इसे अच्‍छा ही कहा जाएगा। अब यदि इस फिल्‍म को बजट के आगे निकलकर मुनाफा कमाना है और हिट साबित होना है, तो कमाई पर मजबूत पकड़ बनानी होगी। जरूरत है कि फिल्‍म पहले हफ्ते में करोड़ से नीचे की कमाई ना करे, क्‍योंकि तभी इसकी आगे की राह आसान होगी।

'सावी' ने पांचवें दिन की 43 लाख की कमाई

दूसरी ओर, शुक्रवार को ही रिलीज हुई दिव्‍या खोसला कुमार और अनिल कपूर की 'सावी' में बहुत दम नहीं बचा है। फिल्‍म ने अपने पहले वीकेंड में तीन दिनों में करोड़ों में बिजनस किया, लेकिन सोमवार के बाद मंगलवार को एक बार फिर यह लाखों में ही कमाई कर सकी है। sacnilk के मुताबिक, 'सावी' ने 5वें दिन 43 लाख रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले सोमवार को इसने 55 लाख का कारोबार किया था। थ्र‍िलर-ड्रामा 'सावी' का टोटल बिजनस अब 6.28 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.