सरकार का स्टैंड
इससे पहले मस्क ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन अप्रूवल प्रोसेस में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा था कि कुछ ताकतवर लोग स्टारलिंक की एंट्री को रोक रहे हैं। इस विवाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी कूदे थे। इस बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शुक्रवार को इस पर प्रतिक्रिया दी थी।सिंधिया ने कहा, 'मैंने सरकार का स्टैंड और सरकार की पॉलिसी पहले ही बता दी है। तीन पार्टियों के पास लाइसेंस है। कोई एक पार्टी नहीं है। जब सरकार रेवेन्यू बेसिस पर चार्ज सिस्टम तय करेगी, तो वह स्पेक्ट्रम उन्हें दे दिया जाएगा। जब वे अलग-अलग सिक्योरिटी कंडीशन पूरी करेंगे, तो वे ऑपरेशन शुरू कर सकते हैं।'


