भारतीयों की तारीफ
मस्क ने इस दौरान अमेरिका में भारतीय पेशेवरों की भूमिका पर बात करते हुए उनको सराहा है। मस्क ने कहा, 'मुझे लगता है कि अमेरिका को अमेरिका आए प्रतिभाशाली भारतीयों से बहुत फायदा हुआ। उनके अमेरिका की तरक्की में योगदान को कम करक नहीं आंका जा सकता है। उन्होंने कई क्षेत्रों में भारतीयों के योगदान को सराहा है।मस्क का ये बयान ऐसे समय में आए हैं, जब अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के लिए चीजें मुश्किल हो रही हैं। खासतौर से मौजूदा ट्रंप प्रशासन का रवैया दूसरे देशों से आकर अमेरिका में रहने वालों के लिए सख्त है। मस्क खुद चुनाव के समय ट्रंप के सबसे खास सहयोगी थे। हालांकि चुनाव के कुछ महीने बाद ही उनकी ट्रंप से दूरी हो गई।


