क्या है H1b वीजा
H-1B वीजा अमेरिकी कंपनियों को विदेशी पेशेवरों को काम पर रखने की अनुमति देता है। इस वीजा को हासिल करने में भारतीयों का दबदबा है। 2024 में अमेरिका से जो H1B वीजा जारी हुए, उनमें से 71 प्रतिशत भारतीयों को मिले। ट्रंप ने इस साल के शुरू में राष्ट्रपति बनने के बाद से इस कार्यक्रम के नियमों को कड़ा कर दिया है।ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B आवेदन के लिए फीस बढ़ाकर 100,000 डॉलर कर दी है। ट्रंप प्रशासन की ओर से कई दफा ये कहा गया है कि इस वीजा के चलते देश के लोगों की नौकरियां विदेशियों को मिल रही हैं। हालांकि ट्रंप ने भी बीते महीने से माना था कि अमेरिका विदेशी प्रतिभाओं को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं कर सकता।


