एल्विश यादव ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी! काशी विश्वनाथ मंदिर में जो किया उससे फैंस खफा, पुलिस लेगी एक्शन
Updated on
26-07-2024 02:03 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' विनर एल्विश यादव का मुसीबतें पीछा ही नहीं छोड़ रही हैं। जहां एक तरफ वह अपने दोस्त लवकेश कटारिया का बाहर से सपोर्ट कर रहे हैं और उनको भला-बुरा कहने वालों को चेतावनी दे रहे हैं। वहीं, अब उनके खिलाफ एक और मामले में पुलिस शिकायत दर्ज हो गई है। 23 जुलाई को वह ईडी के ऑफिस में पेश हुए थे। उसके बाद ये काशी विश्वनाथ दर्शन करने गए, जहां नियम उल्लंघन के कारण उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव लखनऊ में ईडी दफ्तर में हाजिरी लगाने के बाद बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां के परिसर में तस्वीरें खींचना सख्त मना है। बावजूद इसके एल्विश ने वहां फोटोज क्लिक कीं। जिसके बाद वाराणसी सेशन कोर्ट के एक वकील ने यूट्यूबर प्रतीक कुमार सिंह के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है।
एल्विश यादव के खिलाफ केस
शिकायत में प्रतीक कुमार ने अधिकारियों को पक्षपाती होने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब फोटो खींचने पर मनाही है तो उन्होंने यूट्यूबर पर इस चीज की इजाजत कैसे दे दी। बता दें कि मंदिर के अंदर मोबाइल फोन और कैमेरे का इस्तेमाल करना बैन है। बावजूद इसके एल्विश ने ऐसा किया। और वो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।
एल्विश यादव गए थे जेल
एल्विश यादव लगातार विवादों में छाए रहते हैं। इस साल तो उन्हें 5 दिन सलाखों के पीछे भी रहना पड़ा था। स्नेक वेनम मामले में एल्विश यादव को दोषी पाया गया था और उन्हें पुलिस हिरासत में भेजा गया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं। फिल्में भी करते रहते हैं।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…