ऋषभ पंत की चोट पर इंग्लैंड के खिलाड़ी का अपडेट, कहा- अब मैच में नहीं खेल पाएंगे
Updated on
24-07-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन काफी गंभीर चोट लगी। क्रिस वोक्स के लो फुल टॉस गेंद पर ऋषभ पंत रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, गेंद उनके पैर पर लग गई। गेंद इतनी जोर से लगी कि उनका पैर सूज गया था और खून भी निकलने लगा था। इसके बाद पंत लंगड़ा रहे थे। वह मिनी एंबुलेंस से मैदान से बाहर गए थे। पंत काफी निराश लग रहे थे। बता दें कि यह पहली बार नहीं था जब पंत इस सीरीज में चोटिल हुए हैं।
वह लॉर्ड्स टेस्ट में भी चोटिल हो गए थे। लेकिन, जैसी चोट उन्हें मैनचेस्टर में लगी है, उसे देखकर लगता नहीं है कि वह इस टेस्ट में फिर से खेल पाएंगे। पंत ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।
दूसरी बार सीरीज में चोटिल हुए पंत
सीरीज में पंत को दूसरी बार चोट लगी है। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। ध्रुव जुरेल ने तब सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर विकेटकीपिंग की थी।
पंत की इंजरी पर लियाम डॉसन का बयान
इंग्लैंड के स्पिनर लियाम डॉसन ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने रिपोर्ट्स से बात करते हुए कहा था कि ऋषभ पंत इस टेस्ट में अब नहीं खेल पाएंगे। डॉसन ने कहा, 'उम्मीद करता हूं वो ठीक होगा। चोट ठीक नहीं लग रही थी। मेरी प्रार्थना उसके साथ है। वह भारत के लिए बड़ा प्लेयर है। मुझे नहीं लगता हम उसको अब इस टेस्ट मैच में खेलते हुए देख पाएंगे।' बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 264 रन है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…