इंग्लैंड के श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के बीच में झटका, चौथे दिन नहीं बॉलिंग करेगा प्रमुख गेंदबाज
Updated on
24-08-2024 05:38 PM
मैनचेस्टर: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल हो गए हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हो रहे इस मुकाबले के चौथे दिन वुड मैदान पर नहीं उतरे। तीसरे दिन के आखिरी कुछ ओवरों के दौरान वुड रन-अप के दौरान ही चोटिल हो गए थे और मैदान से बाहर चले गए थे। चौथे दिन वह खेलने नहीं उतरे। इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बारे में जानकारी दी है।
पांचवें दिन खेलने पर सस्पेंड
ईसीबी ने बताया है कि वुड की दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी है और वह इस टेस्ट के बाकी बचे दिनों में नहीं खेल पाएंगे। ईसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ वुडी। मार्क वुड की दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी है। वह आज मैदान पर वापसी नहीं करेंगे और इंग्लैंड की मेडिकल टीम द्वारा उनका आकलन किया जाएगा।'
ईसीबी ने पुष्टि की है कि मेडिकल टीम वुड का आकलन करेगी, लेकिन बोर्ड ने यह नहीं बताया है कि अगर जरूरत पड़ी तो क्या वह पांचवें दिन खेलने उतरेंगे या नहीं। दूसरी पारी में वुड ने 10.2 ओवर फेंके थे, जिसमें उन्होंने 36 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया था। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने को आउट किया था।
चांदीमल को किया था चोटिल
मार्क वुड लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने अपनी तेज गेंद से विकेटकीपर दिनेश चांदीमल के अंगूठे पर भी चोट मारी थी। चांदीमल को चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था और उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन फ्रैक्चर नहीं होने के बाद वह वापस आ गए थे। इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 236 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 358 रन बनाए। श्रीलंका ने दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी की है। दूसरी पारी में उनकी बढ़त 150 के पार हो गई है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…