Select Date:

इंग्लैंड विमेंस ​​​​​​​ने भारतीय विमेंस को 5 रन से हराया:तीसरे टी-20 में सोफिया-हॉज की सेंचुरी पार्टनरशिप

Updated on 05-07-2025 02:00 PM

इंग्लैंड विमेंस ने भारतीय विमेंस को तीसरे टी-20 में 5 रन से हरा दिया। इसी के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में पहले 2 मैच हारने के बाद इंग्लिश विमेंस ने वापसी की। अब सीरीज में भारत की लीड 2-2 की है।

लंदन के द ओवल में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन का स्कोर बनाया। ओपनर डैनी व्याट हॉज और सोफिया डंकले ने हाफ सेंचुरी लगाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 166 रन ही बना पाई। टीम से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए।

आखिरी ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए चाहिए थे 12 रन 

भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे, पर वह नहीं बना सकी। हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर मिलकर सिर्फ 6 रन ही बना की।

स्मृति मंधाना रही भारत की टॉप स्कोरर 

ओपनर स्मृति मंधाना भारत की टॉप स्कोरर रही। उन्होंने 49 गेंदों में 56 रन बनाए। मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिल कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी हुई। शेफाली वर्मा ने 25 गेंद में 47 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी जड़े।

इन दोनों की पार्टनरशिप टूटते ही इंग्लिश गेंदबाज हावी हो गए। उसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। जेमिमा रोड्रिग्स (20) और हरमनप्रीत कौर (23) ने जरूर 100 के ऊपर की स्ट्राइक रेट से छोटी-छोटी पारियां खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकी।

इंग्लिश ओपनर्स की शतकीय साझेदारी 

स्टैंड-इन कप्तान टैमी ब्यूमोंट ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले और डेनिएल व्याट हॉज ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 137 रन की पार्टनरशिप हुई।

सोफिया ने 53 गेंदों का सामना कर 75 रन और डेनिएल व्याट हॉज ने 42 गेंदों का सामना कर 66 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 171 रन ही बना सकी। वहीं गेंदबाजी में भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी और दीप्ति शर्मा ने 3-3 इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा श्री चरनी ने अपने 4 ओवरों में 43 रन देकर दो विकेट लिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.