Select Date:

समय-सीमा में सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : सीईओ जिला पंचायत

Updated on 13-07-2026 01:03 PM

धमतरी। जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागवार समीक्षा बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों की नियमित समीक्षा होगी।

बैठक में 15 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीईओ ने बालिका शौचालय, इंजेक्शन बोरवेल रिचार्ज, मुक्ति धाम निर्माण और कैटेगरी-ए के प्रस्ताव समय पर तैयार कर ग्राम सभा से अनुमोदित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी स्वीकृत कार्यों को युक्तधारा प्लान में शामिल कर 16 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

मनरेगा, पीएम आवास और वृक्षारोपण पर विशेष जोर

सीईओ ने संभावित अल्प वर्षा को देखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो वैकल्पिक कार्यों की अग्रिम कार्ययोजना 17 जुलाई तक तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा कर मस्टर रोल जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जिले की केवल 26 ग्राम पंचायतों में ही वीबी-जी रामजी के कार्य संचालित होने से धमतरी की राज्य स्तरीय रैंकिंग 31वें स्थान पर पहुंच गई है। इस पर चिंता जताते हुए सभी ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से कार्य शुरू कराने और श्रमिकों को निरंतर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

18 जुलाई तक शुरू होंगे स्वच्छता और प्लांटेशन के कार्य

बैठक में वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए सीईओ ने 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पौधरोपण के लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। सभी प्रस्तावित स्थलों का प्राक्कलन तैयार कर 18 जुलाई तक वृक्षारोपण कार्य शुरू कराने को कहा।

इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चिन्हित ग्रामों में आवश्यक कार्यों को तत्काल स्वीकृति देकर 18 जुलाई तक शुरू करने के निर्देश भी दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी आधारभूत सुविधाओं को समय पर मजबूत किया जा सके। बैठक में जिला एवं जनपद पंचायत स्तर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2026
सुकमा, कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सुकमा जिले में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल…
 13 July 2026
सुकमा। प्रभारी अपर कलेक्टर श्री शबाब खान एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्री हेमंत सिन्हा ने शनिवार को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं…
 13 July 2026
सुकमा। जनपद पंचायत कोंटा के सभाकक्ष में शुक्रवार को जनपद की सामान्य सभा की बैठक जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कोवासी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष…
 13 July 2026
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में आधी रात चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को…
 13 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर पिंक ई-रिक्शा…
 13 July 2026
रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया द्वारा इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज (रजिस्टर्ड) ने…
 13 July 2026
धमतरी। जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागवार समीक्षा बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर…
 13 July 2026
सुकमा। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुकानार, केरातोंग और पालेम में…
 13 July 2026
सुकमा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन से ठीक पहले किसानों के लिए खाद, उन्नत बीज और ऋण की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कर…
Advt.