बैन की तलवार लटकी, यशस्वी जायसवाल फिर भी गलती नहीं मान रहे, हर्षा भोगले को कमेंट करके दिया जवाब
Updated on
24-08-2026 01:18 PM
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। यशस्वी को आउट करने के बाद फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कुछ कमेंट भी किया, जो भारतीय बल्लेबाज को पसंद नहीं आया।
यशस्वी ने गेंदबाज को हेलमेट से धक्का दिया
पवेलियन की ओर जा रहे यशस्वी जायसवाल वापस आए और असिथा फर्नांडो के सामने खड़े होकर बहस करने लगे। इतना ही नहीं यशस्वी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के सिर से धक्का देने की भी कोशिश की। मामले को बढ़ता देख मेजबान टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव किया।
क्रिकेट एक्सपर्ट और दिग्गज कमेंटटेटर हर्षा भोगले का एक वीडियो क्रिकबज ने इंस्टाग्राम पर डाला है। इसमें हर्षा ने कहा कि गेंद ने जरूर उकसाया गया लेकिन यशस्वी को उनके इतने करीब नहीं जाना चाहिए था। पिछले मैच में यशस्वी ने श्रीलंका के निरोशन डिकवेलाको स्लेज भी किया था। हर्षा भोगले ने सलाह दी कि ऐसे परिस्थिति में चुपचाप चले जाना चाहिए।
यशस्वी जायसवाल ने कमेंट किया
क्रिकेट के मैदान पर फिजिकल होने की अनुमति किसी को नहीं होती। यशस्वी जायसवाल पर बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके बाद भी वह खुद की हरकत को डिफेंड कर रहे हैं। हर्षा भोगले के वीडियो पर यशस्वी ने कमेंट करके लिखा- अगर आपको नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा, तो कृपया कोई राय न बनाएं। अगर कोई हद पार करता है, तो हमें उन्हें यह बताना होगा कि भारत लड़ेगा और जवाब देगा।यशस्वी जायसवाल का यह पहला मौका नहीं है जब मैदान पर ऐसी स्थिति पैदा हुई हो।2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनलके दौरान विपक्षी टीम के बल्लेबाज से उनकी काफी बहस हो गई थी। अंपायर और कप्तान के समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहे थे। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया था। मैच रेफरी ने यशस्वी पर चार मैच का बैन लगाने की चिट्ठी भी तैयार कर ली थी। लेकिन रहाणे की वजह से वह बच गए।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…