'कनप्पा' के टीजर में अक्षय कुमार और प्रभास को देख फैंस हुए क्रेजी, दमदार अवतार ने चौंकाया
Updated on
15-06-2024 05:06 PM
हाल ही फिल्म 'कनप्पा' का टीजर रिलीज किया गया, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इस फिल्म में एक-दो बल्कि कई बड़े स्टार्स हैं, जिनकी झलक देख फैंस क्रेजी हो गए। अक्षय कुमार और प्रभास भी 'कनप्पा' का हिस्सा हैं और उन्हें टीजर में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन 'कनप्पा' के टीजर में प्रभास और अक्षय कुमार दोनों को ही पहचान पाना मुश्किल है।
Kanappa में विशाल मंचू लीड रोल में हैं और वह भगवान शिव के भक्त बने हैं। टीजर में उनका लुक एकदम हैरान कर देने वाला है। वहीं Akshay Kumar और Prabhas के माथे व आंखों वाले हिस्से को टीजर में दिखाया गया है।
'कनप्पा' में अक्षय और प्रभास समेत ये सितारे
'कनप्पा' के टीजर में वायुलिंगम को चुराने के प्रयासों की कहानी बताई गई है। लेकिन सिर्फ एक ही इंसान है कनप्पा जो मूर्ति को चोरी होने से बचाता है। वह इतना ताकतवर है कि लोगों को किसी की मदद के बिना मार सकता है। टीजर में शानदार एक्शन की भी झलक है। फैंस 'कनप्पा' के टीजर में अक्षय कुमार, प्रभास, काजल अग्रवाल, मोहन बाबू, सरथकुमार और मोहनलाल को देख एक्साइटेड हो गए।
अक्षय कुमार और प्रभास की आनेवाली फिल्में
मई में इस फिल्म के टीजर की स्क्रीनिंग कान फिल्म फेस्टिवल में की गई थी और वहां इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अक्षय की बात करें, तो वह इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्में लेकर आ रहे हैं। हाल ही उन्होंने नई फिल्म 'खेल खेल में' अनाउंस कीं। वहीं प्रभास जल्द ही रिलीज होने वाली 'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगे।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…