बीमार गुरुचरण सिंह को लेकर टेंशन में पिता, बोले- उसके पास मोबाइल नहीं है, नंबर भी स्विच ऑफ कर रखा है
Updated on
07-06-2024 01:43 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मिस्टर सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह जब 25 दिन लापता रहने के बाद घर लौटे, तो पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। लगा था जैसे उन्हें नया जन्म मिल गया है। एक्टर 22 अप्रैल से लापता था और फिर 18 मई को घर वापस लौटे थे। गुरुचरण सिंह के पिता बेहद खुश हैं, पर उन्हें बेटे की चिंता खाए जा रही है। पिता ने यह भी बताया कि गुरुचरण साथ में मोबाइल फोन नहीं रखते और नंबर भी बंद किया हुआ है।
हरगीत सिंह ने बेटे गुरुचरण सिंह के बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की, और बताया कि गुरुचरण अभी बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। हरगीत सिंह ने कहा कि जब से Gurucharan Singh घर वापस लौटे हैं, उनकी तबीयत सुधरने लगी है। हालांकि खुद गुरुचरण सिंह बीमार हैं।
बीमार हैं गुरुचरण, ठीक होने की स्पीड बहुत स्लो
हरगीत सिंह के मुताबिक, गुरुचरण सिंह जिस दिन घर वापस लौटे तो काफी कमजोर दिख रहे थे। अभी उनका इलाज चल रहा है पर तबीयत में जल्द सुधार होता नहीं दिख रहा। हरगीत सिंह को इसी की चिंता रहती है।
'आध्यात्मिक सफर के बारे में मुझे कुछ नहीं बताया'
गुरुचरण सिंह जब वापस लौटे तो उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह आध्यात्मिक सफर पर निकले थे। पर इस बारे में पिता हरगीत सिंह को कोई जानकारी नहीं। उन्होंने कहा कि बेटे से उनकी ज्यादा बात नहीं हुई। वह मां से ज्यादा बात करते हैं। हो सकता है कि मां को इस बारे में कुछ बताया हो। पर हरगीत सिंह ने साफ कहा कि गुरुचरण ने उनसे अपने आध्यात्मिक सफर को लेकर कुछ नहीं कहा।
क्या बूढ़े मां-बाप के पास ही रहेंगे गुरुचरण सिंह?
गुरुचरण सिंह ने पैरेंट्स की खराब तबीयत के कारण साल 2020 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था और वापस पालम स्थित अपने घर आ गए थे। वह पहले मुंबई में रहते थे और पैरेंट्स पालम में। लेकिन क्या आप गुरुचरण सिंह वापस एक्टिंग में जाएंगे? इस सवाल के जवाब में पिता ने बताया कि अभी गुरुचरण ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है। उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करना है। हालांकि, पिता ने कहा कि दोनों मां-बाप बूढ़े हैं तो हो सकता है कि गुरु अब हमारे साथ ही रहे।
साथ नहीं रखते मोबाइल, नंबर भी किया है स्विच ऑफ
हरगीत सिंह ने एक हैरान करने वाली बात भी बताई। उन्होंने कहा कि गुरुचरण अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखते। उन्होंने अपना नंबर भी कुछ दिनों से स्विच-ऑफ कर रखा है। मालूम हो कि 22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, पर उन्होंने न तो फ्लाइट ली और ना ही मुंबई पहुंचे। परिवार एक्टर की खाक छानता रहा, और फिर पिता ने पालम थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने किडनैपिंग का केस मानकर जांच शुरू कर दी थी, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। हालांकि 18 मई को गुरुचरण सिंह वापस लौट आए और बताया कि वह आध्यात्मिक सफर पर गए थे। बाकी बातें वह आगे सही वक्त पर बताएंगे क्योंकि मामला कोर्ट में है।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…