Select Date:

पिता करते थे बढ़ई का काम, बिटिया ने अंग्रेजों को रौंद रचा इतिहास, हर भारतीय को गर्व होगा

Updated on 02-07-2025 02:20 PM
नई दल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 24 रन से दमदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की इस जीत में जेमिमा रोड्रिग्स और अमनजोत कौर ने बल्लेबाजी से धमाल मचाया। अमनजोत कौर ने गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाते हुए एक विकेट हासिल की। उससे पहले उन्होंने नाबाद 63 रनों की पारी खेली। अमनजोत को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

बता दें कि अमनजोत कौर भारतीय टीम की नई राइजिंग स्टार मानी जा रही हैं। अमनजोत कौर ना सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित होती हैं। खास तौर से मिडिल ऑर्डर बैटिंग में अमनजोत की भूमिका काफी अहम रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं टीम इंडिया की नई सेनसेशन अमनजोत कौर।
कौन हैं अमनजोत कौर ?
अमनजोत कौर मूल रूप से पंजाब के मोहाली की रहने वाली हैं। अमनजोत कौर एक साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट के लिए उनके जुनून को देखकर उनकी फैमिली उन्हें हर तरह से सपोर्ट किया। खास तौर से उनके पिता की अमनजोत को क्रिकेटर बनाने में अहम भूमिका रही। अमनजोत के पिता भुपिंदर सिंह पेशे से एक कारपेंटर हैं और वे मोहाली में एक दुकान पर काम करते हैं।बता दें कि अमनजोत कौर ने क्रिकेट की शुरुआत लड़कों के साथ खेलते हुए की थी। अमनजोत के पिता एक मामूली कारपेंटर होने के बावजूद अपनी बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए जुनून को परवान चढ़ने से नहीं रोका। अमनजोत जब 15 साल की थी तो उनके पिता ने उनका दाखिला क्रिकेट एकेडमी में कराया था। अमनजोत के पिता उन्हें हर रोज एकेडमी छोड़ने और लेने जाते थे। इसके लिए उन्हें अपने कामों में भी कटौती करनी पड़ती थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.