यूरोप में बढ़ी ग्रीनलैंड पर चिंता
डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकियों से यूरोप में चिंता है। यूरोपीय नेता ट्रंप के रूसी और चीनी जहाजों के ग्रीनलैंड के पास काम करने के दावों से सहमत नहीं दिख रहे हैं। यूरोप का तर्क है कि मौजूदा नाटो संरचना और आर्कटिक देशों के बीच सहयोग के साथ मिलकर मौजूदा खतरों को संभालने के लिए पर्याप्त हैं।यूरोप यह बताने की कोशिश कर रहा है कि ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जे का जो तर्क दे रहे हैं, उसमें दम नहीं है। मौजूदा व्यवस्था में ही रूस और चीन का अगर कोई खतरा है तो उससे निपटा जा सकता है। यूरोप की बात को अभी तक ट्रंप सुनते हुए नहीं दिखे हैं। वह ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात को लेकर अड़े हुए दिख रहे हैं।


