Select Date:

विश्व कप फाइनल में हुई हाथापाई पर फीफा का एक्शन, 4 खिलाड़ी को मिली सजा, अर्जेंटीना का स्टार 10 मैच के लिए बैन

Updated on 22-08-2026 12:26 PM
नई दिल्ली: स्पेन ने पिछले महीने हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में टीम की भिड़ंत अर्जेंटीना से थी। फाइनल खत्म होने की सीटी बजते ही मैदान पर अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया था। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस और स्पेन के कई खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सबसे पहले उनकी बहस स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया से हुई। परेडेस ने गार्सिया को लात मार दी, जिससे वह मैदान पर गिर गए।

इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और परेडेस ने गार्सिया की गर्दन भी पकड़ ली। स्थिति को संभालने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैदान पर पहुंच गए। इसी दौरान स्पेन के मिडफील्डर गावी ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन परेडेस उनसे भी उलझ पड़े। परेडेस ने गावी को भी धक्का देकर गिरा दिया। इस विवाद में अर्जेंटीना के कई खिलाड़ियों के साथ ही सपोर्ट स्टाफ का सदस्य भी शामिल था।

फीफा ने अपना फैसला सुनाया

विश्व कप फाइनल के बाद हुई इस विवाद पर फीफा ने फैसला सुना दिया है। अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस पर 10 मैचों का बैन लगा दिया गया है। इसमें सिर्फ इंटरनेशनल मैच शामिल होंगे। परेडेस पर लगा बैन असल में अर्जेंटीना की टीम से एक साल के लिए बाहर किए जाने जैसा है। जून 2027 तक टीम को 10 मैच खेलने हैं, हालांकि अभी के शेड्यूल के हिसाब से सभी मैच फ्रेंडली होंगे।वहीं अर्जेंटीना के डिफेंडर नहुएल मोलिना पर सात मैचों का बैन लगाया गया, जबकि थियागो अल्माडा को एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया। फीफा ने परेडेस और मोलिना पर $90,000 और अल्माडा पर $30,000 का जुर्माना लगाया। स्पेन के गावी पर भी एक मैच का बैन लगाया गया है। वह 26 सितंबर को वेम्बली में इंग्लैंड के खिलाफ नेशंस लीग का मैच नहीं खेल पाएंगे। अर्जेंटीना के कोच रॉबर्टो अयाला पर भी तीन मैचों का बैन और $30,000 का जुर्माना लगाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.