13 गेंद में फिफ्टी, 8 चौके, 6 छक्के... दुनिया को मिल गया नया युवराज सिंह, गेंदबाजों का काल है
Updated on
19-09-2025 01:48 PM
नई दिल्ली: युवराज सिंह ने 2007 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद पर फिफ्टी ठोकी। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ 2023 एशियन गेम्स में सिर्फ 9 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। हालांकि मंगोलिया आईसीसी का फुल मेंबर नहीं है। फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अभी भी भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह के नाम ही दर्ज है।
बाल-बाल बचा युवी का रिकॉर्ड
फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटते टूटते बचा। नामीबिया की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को बुलाबायो में टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। नामीबिया के जान फ्राइलिंक ने इस मैच में सिर्फ 13 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। जिम्बाब्वे आईसीसी की फुल मेंबर टीम है और टेस्ट क्रिकेट भी खेलती है। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे फ्राइलिंक ने 31 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। इस पारी में 8 चौकों के अलावा 6 छक्के शामिल थे।
फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज टी20 फिफ्टी युवराज सिंह- 12 गेंद बनाम इंग्लैंड जान फ्राइलिंक- 13 गेंद बनाम जिम्बाब्वे कॉलिन मुनरो- 14 गेंद बनाम श्रीलंका क्विंटन डिकॉक- 15 गेंद बनाम वेस्टइंडीज
नामीबिया ने जीता मुकाबला
तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में जिम्बाब्वे को जीत मिली थी। तीसरे और आखिरी मैच को नामीबिया ने अपने नाम कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया की टीम ने 7 विकेट पर 204 रन बनाए। फ्राइलिंक के अलावा रूबेन ट्रम्पेलमैन ने सातवें नंबर पर आकर 24 गेंद पर 46 रन बनाए। 8वें नंबर पर उतरे अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 11 गेंद पर 20 रन ठोके। टीम का मध्यक्रम पूरी तरह फेल रहा। सिकंदर रजा ने तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पारी आखिरी ओवर में 176 रनों पर सिमट गई। सीन विलियम्स ने 45 गेंद पर 77 रनों की पारी खेली। जेजे स्मित ने 4 विकेट लिए।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…