घर के ऊपर उड़ रहे थे फाइटर जेट्स, बेटा कर रहा था सवाल, दुबई में मुश्किल दिन बिताकर भारत लौटी सानिया मिर्जा
Updated on
18-03-2026 01:14 PM
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं। लेकिन, उन्होंने ईद के लिए हैदराबाद आने का फैसला किया क्योंकि दुबई में इस वक्त इरान और इजरायल-अमेरिका के युद्ध के चलते माहौल ठीक नहीं है।
इरान यूएई के कुछ हिस्सों को टारगेट कर रहा है और युद्ध के रुकने के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मिर्जा ने खुलासा किया कि अपने ऊपर से फाइटर जेट्स की अवाज सुनने के बाद उन्होंने घर आने का फैसला किया।
सानिया मिर्जा ने दिया बड़ा बयान
सानिया मिर्जा ने एनडीटीवी से बातचीत करते हुए कहा, 'हमने अपने घर के ऊपर फाइटर जेट्स की आवाज सुनी और उनको इंटरसेप्ट ( बीच में रोकना) होते हुए देखा। हमारे घर से 400-500 मीटर दूर जाकर मलबा गिरा। आप नहीं चाहते आपका बच्चा इससे गुजरे। वो मुझसे सवाल कर रहा था। यह अनसेफ नहीं लगा। लेकिन यह अनिश्चित और बेचैन करने वाला जरूर था।'बता दें कि सानिया मिर्जा के बेटे इजहान दुबई में ही स्कूल जाते हैं। उन्होंने कहा, 'स्कूल अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। हम सिच्यूशेन को मॉनिटर करेंगे। मैं लकी हूं कि मैं हैदराबाद आ सकी, जहां अब भी मेरा घर और परिवार है। उम्मीद करती हूं चीजें जल्दी ठीक हो जाएं।'
रमजान का आखिरी हफ्ता हैदराबाद में गुजारने की कोशिश करती हैं सानिया
बता दें कि इस वक्त रमजान का महीना चल रहा है और अब ईद बस कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में सानिया ने आगे कहा कि वो हर ईद पर आती हैं और कोशिश करती हैं कि रमजान का आखिरी हफ्ता हैदराबाद में बिताएं।
उन्होंने कहा, 'मैं हर ईद पर आती हूं। हम कोशिश करते हैं कि रमजान के आखिरी हफ्ते में हैदराबाद आ जाएं क्योंकि यहां के रमजान अनुभव करना जरूरी है। फैमिली के पास रहना हमेशा अच्छा लगता है। मेरे बेटे को अपने नाना-नानी से मिलना पसंद है क्योंकि यहां किसी भी चीज के लिए कोई मना नहीं करता। उसने काफी ट्रेवल किया है। वो कहीं भी एडजस्ट कर लेता है।'
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…