Select Date:

'ईरान-अमेरिका में सीजफायर कराए भारत', फिनलैंड के राष्‍ट्रपति ने दिल्ली से की अपील, बोले- हमें युद्धविराम की जरूरत

Updated on 17-03-2026 12:58 PM
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम के लिए ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हालिया समय में विदेश मंत्री जयशंकर की ईरानी नेताओं से बातचीत हुई है। ऐसे में मुझे लगता है कि भारत सच में इसमें शामिल हो सकता है तो यह काफी बेहतर होगा।

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने इसी महीने (4–7 मार्च) भारत का दौरा किया था। स्टब नई दिल्ली में 'रायसीना डायलॉग 2026' में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच 28 फरवरी से चल रहे युद्ध को रोका जाना जरूरी है और इसमें भारत जैसे देशों की भूमिका अहम हो सकती है।

भारत पर दोनों पक्षों का भरोसा

ईरान में युद्ध से हो रही तबाही और सीजफायर की कोशिश के सवाल पर स्टब ने कहा, 'हमें युद्धविराम की जरूरत है। मैं सोच रहा हूं कि क्या यूरोप और असल में भारत इसमें शामिल हो सकता है। हमने हाल में देखा कि विदेश मंत्री जयशंकर ने हालात शांत करने के लिए युद्धविराम की अपील की। मुझे लगता है कि ये हो सकता है क्योंकि नई दिल्ली पर दोनों पक्षों का भरोसा है।'
स्टब की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ईरान में हो रहा युद्ध पूरे पश्चिम एशिया में फैल रहा है। वहीं ईरान के होर्मुज स्टेट को रोकने से दुनिया के बड़े हिस्से की एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। हालिया दिनों में एस जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ फोन पर कई दफा बातचीत हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी भी ईरानी राष्ट्रपति से वार्ता कर चुके हैं।

ईरान युद्ध के 18 दिन

अमेरिका-इजरायल गठबंधन ने 28 फरवरी को ईरान में हवाई हमले शुरू किए थे। इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के कई शीर्ष नेता और सीनियर कमांडर मारे गए हैं। वहीं 165 बच्चियों समेत 1300 से ज्यादा आम लोगों की जान भी ईरान में गई है। ईरान में जान के साथ-साथ माल का भी भारी नुकसान हुआ है।

ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में मिसाइल और ड्रोन से अटैक किए हैं। ईरान ने इजरायल में मिसाइल दागी हैं तो खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी ड्रोन अटैक हुए हैं। ईरान ने होर्मुज के समुद्री गलियारे को भी बंद कर दिया है। इससे भारत समेत कई देशों में तेल-गैस की सप्लाई में रुकावट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.