श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ FIR, निवेश करने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप
Updated on
11-02-2026 12:08 PM
राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने की खबर से अभी लोग परेशान ही थे कि श्रेयल तलपड़े भी मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस हो गया है। मामला मैनपुरी के भोगांव का है, जहां पर एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। एक व्यक्ति ने इन सभी पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। 10 फरवरी को मैनपुरी के भोगांव थाने में फिल्म एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। भोगांव के मोहल्ला मिश्राना के रहने वाले एक व्यक्ति ने फिल्म स्टार और उनके साथियों पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।
श्रेयस तलपड़े समेत 12 के खिलाफ FIR
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एक्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में मौजूद मुंबई की एक बैंक ब्रांच में इन्वेस्टमेंट के नाम पर गांव वालों से लाखों रुपये ठगे हैं। फिलहाल जिन 12 लोगों पर FIR दर्ज हुई है, उनके नाम समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, आरके सेट्टी फंड मैनेजर, संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, श्रेयस तलपड़, नरेंद्र नेगी, पंकज अग्रवाल, सुप्रिया, अनुज जैन, अजय श्रीवास्तव और अरविंद त्रिपाठी हैं।
क्या है मामला?
दर्ज FIR की कॉपी के मुताबिक, 14 लोगों ने कोर्ट में शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि सागा ग्रुप के संचालक समीर अग्रवाल और पत्नी सानिया अग्रवाल ने LUCC बैंक की ब्रांच 2015 में उनके यहां खोली थी। इसमें सेकड़ौं लोगों ने इन्वेस्टमेंट किया। लेकिन जब लोगों ने वापस मांगा तो समीर ने उन्हें वो पैसे नहीं लौटाए और उल्टा फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे दी। साथ ही 2024 में बैंक अपना बोरिया बिस्तर समेटकर चली गई।
बैंक ने इन राज्यों में भी की ठगी
पीड़ितों का कहना है कि उनसे पास जमा किए गए पैसों के सारे डॉक्यूमेंट्स हैं। उनके लाखों रुपये बैंक में फंसे हुए हैं। और बैंक के भागने से वह परेशान भी थे। जिसके बाद उन्होंने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया और पुलिस ने FIR दर्ज की। बता दें कि इस बैंक पर आरोप है कि इसने न सिर्फ मैनपुरी में, बल्कि उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के शहरों-कस्बों में भी लोगों के पैसे लूटे हैं।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…