Select Date:

भोपाल में बेरोजगरों को ठगने वाले पर FIR : कंसल्टेंसी ऑफिस का संचालक है आरोपी

Updated on 06-05-2024 12:03 PM

राजधानी भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कोहेफिजा पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने बेरोजगारों को मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने का कहकर लाखों रुपए ठग लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। पीड़ित बेरोजगार उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थाने के सामने चलता था ठगी का अड्‌डा

पुलिस के मुताबिक तलैया इलाके में रहने वाले कबीर अहमद (35) प्रायवेट काम करते हैं। पिछले साल उनकी मुलाकात सैफिया कालेज रोड पर रहने वाले उमर खान से हुई थी। वह कोह ए फिजा थाने के सामने नादरा काम्पलेक्स में कंसल्टेंसी का आफिस चलाता था। उमर ने कबीर को बताया कि वह अमेजन, फ्लिपकार्ड और वोडाफोन जैसी मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरी लगवाने का काम करता है।

कंसल्टेंसी फीस के नाम पर हड़पता था रकम

अक्टूबर 2023 में कबीर ने नौकरी के लिए उसके पास रजिस्ट्रेशन करवाया और बताई गई फीस जमा कर दी। कई महीनों तक जब नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, इस पर उमर टालमटोल करने लगा। इस दौरान कबीर को पता चला कि उमर उनके अलावा चालीस-पचास अन्य लोगों से पांच से छह लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले चुका है।

बड़ सकती है पीड़ितों की संख्या

रविवार को कबीर और अन्य पीड़ितों ने उमर खान को पकड़ लिया और उसे लेकर कोहेफिजा थाने पहुंचे। यहां देर रात को कबीर की रिपोर्ट पर पुलिस ने उमर खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि बेरोजगार पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
 23 April 2026
 भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…
Advt.