ओवरऑल पाकिस्तान का पलड़ा भारी
अभी तक ओवरऑल फाइनल की बात करें तो भारत और पाकिस्तान की टक्कर 12 बार हुई है। इसमें भारतीय टीम को 4 जबकि पाकिस्तान को 8 में जीत मिली है। भारत ने 1985 में विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। 1998 में सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप खेला गया था। इसके बेस्ट ऑफ थ्री फाइनल में भारत 2-1 से जीता था।वहीं पाकिस्तान ने भारत को 1986 ऑस्ट्रल-एशिया कप, 1991 विल्स कप, 1994 ऑस्ट्रल-एशिया कप के अलावा 1999 के पेप्सी कप और कोको कोला कप में भारत को हरा चुका है। 2008 में बांग्लादेश में हुए किटप्लाई कप का खिताब पाकिस्तान ने भारत को हराकर जीता था।


