Select Date:

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का पहला दिन:आज बनासकांठा और साबरकांठा में करेंगे जनसभा

Updated on 01-05-2024 01:09 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (1 मई) को गुजरात दौरे पर हैं। पहले दिन वे दोपहर 3.30 बजे बनासकांठा पहुंचेंगे। यहां डीसा में उनकी जनसभा है। इसके बाद शाम 5.15 बजे साबरकांठा जाएंगे। यहां पर भी पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।

बीजेपी ने बनासकांठा लोकसभा सीट से रेखाबेन चौधरी को अपना कैंडिडेट बनाया है। वहीं, साबरकांठा से तुषार चौधरी को मैदान में उतारा है। 7 मई को तीसरे फेज में गुजरात की 26 में से 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है।

इसका कारण यह है कि गुजरात की सूरत लोकसभा सीट निर्विरोध बीजेपी के खाते में आ चुकी है। यहां से बीजेपी के मुकेश दलाल के निर्विरोध चुन लिया गया है।

क्षत्रिय समाज के प्रदर्शन को लेकर अलर्ट
केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला के बयान के विरोध में गुजरात में जगह-जगह क्षत्रिय समाज का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसके चलते प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक साबर डेयरी तीन सड़क से रामपुरा चार सड़क तक 6 घंटे के लिए सड़क बंद रहेगी।

साबर डेयरी तीन सड़क से तलोद जाने वाले वाहनों को रामपुर चार सड़क से सलाल होते हुए गुजरना होगा। वहीं, हिम्मतनगर की ओर आने वाले वाहनों को रामपुरा चार रोड से सलाल होते हुए गुजरना होगा।

जब तक मैं जिंदा हूं धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे
मंगलवार को पीएम मोदी ने महाराष्ट्र और तेलंगाना में चुनावी सभा की थीं। तेलंगाना के संगारेड्‌डी में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस वाले मुसलमानों को रातोंरात OBC बना देते हैं। हमारे तेलंगाना में जो लिंगायत, मराठा समाज के लोग हैं, उसमें 26 जातियां ऐसी हैं जो OBC में जाने की मांग कर रही हैं।

पीएम ने आगे कहा था कि लंबे समय से इसपर चर्चा चल रही है। कांग्रेस वालों को मराठा, लिंगायत, इन 26 जातियों को OBC बनाना मंजूर नहीं है। जब तक मैं जिंदा हूं, SC, ST और OBC की कीमत पर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे।

मोदी की स्पीच की मुख्य बातें...

  • 10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे। जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का FRP करीब 200 रुपए था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का FRP करीब 350 रुपए है।
  • आज अयोध्या में 500 साल के बाद भव्य राम मंदिर बना है। राम मंदिर बनने से हर कोई खुश है। अंग्रेजों के जाने के बाद पहले ही दिन राम मंदिर का काम शुरू होना चाहिए। कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति के कारण ये लटका रहा। उन्होंने आपकी आस्था की चिंता नहीं की। कांग्रेस के पास मौका था, लेकिन उन्होंने सिर्फ रुकावटें पैदा कीं।
  • कांग्रेस वाले कहते थे कि राम मंदिर बनेगा तो आग लग जाएगी। कोई आग लगी क्या। आपके वोट के कारण 500 साल का इंतजार खत्म हुआ है। जब देश में मजबूत सरकार होती है। तो उसका ध्यान वर्तमान के साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी होता है। यही सोचकर आज भाजपा सरकार रेल-रोड एयरपोर्ट पर अभूतपूर्व खर्च कर रही है।
  • कांग्रेस ने 10 साल में जितना खर्च किया उतना आज हम 1 साल में खर्च कर रहे हैं। 80 करोड़ देशवासियों को उनकी थाली भरी हुई रहती है। उनका चूल्हा जलता रहता है। आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाना मिलता है। इसका पुण्य आपको मिलता है।
  • जिनके पास कभी 400 MP होते थे वो पार्टी आज 250-300 लोगों को चुनाव भी नहीं लड़वा पा रही है। अगर सरकार बनानी हो तो 272 सीटें तो चाहिए। जो सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ रहे हैं उनके लिए आप वोट बर्बाद मत कीजिए।
  • विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। मोदी गांव की अपनी बहनों को सशक्त करने में जुटा है। बीते 10 वर्षों में हमारे प्रयासों से एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी हैं। अब मोदी ने गारंटी दी है कि मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाऊंगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.