पहले फाफ, फिर रसेल अब ग्लेन मैक्सवेल, ऑक्शन से पहले यह चल क्या रहा है? कंगारू खिलाड़ी ने उठाया बड़ा कदम
Updated on
02-12-2025 02:01 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी के एथिहाद एरिना में 16 दिसंबर को होने वाला है। ऑक्शन के लिए कुल 1355 प्लेयर्स ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है। लेकिन, इस बार ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अपना नाम नहीं दिया है। उन्होंने ऑक्शन में अपना नाम न देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी खुद ग्लेन मैक्सवेल ने फैंस को सोशल मीडिया पर दी है।
ग्लेन मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा, 'आईपीएल में कई जबरदस्त सीजन बिताने के बाद, मैंने इस साल नीलामी में अपना नाम न डालने का फैसला किया है। यह एक बड़ा फैसला है और इस लीग ने मुझे जो कुछ भी दिया है उसके लिए मैं बहुत आभार के साथ यह फैसला लेता हूं। आईपीएल ने मुझे एक क्रिकेटर और एक इंसान के रूप में ढालने (शेप) में मदद की है। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे विश्वस्तरीय साथियों के साथ खेलने, अविश्वसनीय फ्रैंचाइज़ियों का प्रतिनिधित्व करने और ऐसे प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिला है जिनका जुनून बेजोड़ है। भारत की यादें, चुनौतियां और ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रहेंगी।'
ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उंगली की चोट की वजह से वह सीजन के बीच में ही बाहर हो गए थे। पंजाब ने उनकी जगह मिचेल ओवेन को शामिल किया था। 37 साल के हो चुके मैक्सवेल के लिए यह आईपीएल करियर की समाप्ति हो सकती है। मैक्सवेल 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल करियर
दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर में 141 मैचों में 155.15 की स्ट्राइक रेट से 2,819 रन बनाए हैं। इस दौरान 18 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं। इसके अलावा 41 विकेट भी उन्होंने लिए हैं। 2014 और 2021 मैक्सवेल के लिए बेहतरीन सीजन रहा है। 2014 में पंजाब के लिए 16 मैचों में 552 रन उन्होंने बनाए थे। वहीं 2021 में आरसीबी के लिए 15 मैचों में उन्होंने 513 रन बनाए थे। 2023 में भी आरसीबी के लिए 14 मैचों में 400 रन उन्होंने बनाए थे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…