पहले वेलालागे को मारे 5 छक्के, फिर पिता के मौत की खबर सुनकर शॉक हो गए मोहम्मद नबी, रिएक्शन वायरल
Updated on
19-09-2025 01:44 PM
अबू धाबी: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली। श्रीलंका की पारी का आखिरी ओवर दुनिथ वेलालागे ने डाला था। इस ओवर में नबी ने 5 छक्के मार दिए। वह ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो लेकिन तब तक ओवर में 32 रन बन गए थे। यह टी20 एशिया कप इतिहास का सबसे महंगा ओवर भी था।
वेलालागे के पिता का निधन
अबू धाबी में हुए एशिया कप ग्रुप बी के इस मैच के बाद एक दुखद घटना हुई। श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेलालागे के पिता सुरंगा का निधन हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोहम्मद नबी को जब यह खबर मिली तो वे बहुत दुखी हो गए। मैच के बाद पत्रकारों ने नबी को यह दुखद समाचार दिया।
मोहम्मद नबी ने सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने वेलालागे और उनके पिता की फोटो फोटो शेयर करके लिखा- दुनिथ वेलालागे और उनके परिवार के प्रति उनके प्यारे पिता के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। भाई, मजबूत रहो।
दुनिथ वेलालेगा एशिया कप को छोड़र श्रीलंका लौट चुके हैं। जैसे ही उन्हें यह खबर पता चली, उन्होंने कोलंबो की फ्लाइट पकड़ ली। अब वह टूर्नामेंट में खेलने के लिए वापस लौटेंगे या नहीं यह साफ नहीं है। श्रीलंका की टीम का अगला मुकाबला शनिवार को है। टीम सुपर-4 के मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी। इसके बाद 23 को पाकिस्तान और 26 को भारत से मैच है।अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका की टीम को आसान जीत मिली। कुसल मेंडिस ने 74 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…