Select Date:

दुर्ग में खाद्य विभाग की छापेमारी:नाश्ता सेंटर संचालक के पास से 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Updated on 20-03-2026 12:33 PM
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

विभाग के मुताबिक ये सिलेंडर घरेलू उपयोग के लिए होते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल दुकान में व्यावसायिक कार्य के लिए किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई

खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि इलाके में घरेलू गैस का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठान में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर रखे गए थे। इन सिलेंडरों का उपयोग खाना बनाने जैसे व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

अनियमितता पाए जाने के बाद विभाग ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।='

बड़ी मात्रा में स्टॉक कर रखा था घरेलू सिलेंडर

अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सब्सिडी के तहत लोगों को सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन संबंधित व्यापारी इसका उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर रहा था। इसकी सूचना विभाग को मिली थी। जांच में यह भी सामने आया कि व्यापारी ने बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का अवैध स्टॉक कर रखा था। टीम ने मौके पर दबिश देकर वैधानिक कार्रवाई की।

भाग लगातार कर रहा कार्रवाई

एक दिन पहले ही खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। ग्राम पंचायत रसमडा के बोरई इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर स्थित पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा मारा गया था। यहां कान्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के जरिए ‘गो गैस’ और ‘गैस प्वाइंट’ नाम से सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही थी।

यह सप्लाई डीलरों के माध्यम से सीधे ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य सरकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली से अलग, समानांतर रूप से संचालित किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

जांच के दौरान टीम को मौके पर कुल 599 गैस सिलेंडर मिले। इसके अलावा गैस भरने के लिए 3 बड़े टैंक (बुलेट) भी पाए गए, जिनमें करीब 2841 किलोग्राम एलपीजी स्टोर था। विभाग ने सभी सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.