Select Date:

पहली बार जीएमसी में डॉक्टर्स और एमबीबीएस स्टूडेंट्स के लिए रखे जाएंगे काउंसलर, मेंटल हेल्थ को लेकर करवाया एक नेशनल सर्वे

Updated on 07-05-2024 12:13 PM

अब गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में डॉक्टर्स और एमबीबीएस स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए दो काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी। ये समय-समय पर यहां एमबीबीएस, नर्सिंग, पैरामेडिकल व अन्य कर्मचारियों की काउंसिलिंग करेंगे। इसके लिए जीएमसी ने प्रस्ताव बनाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेज दिया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि बीते साल दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आत्महत्या कर ली थी।

इधर, नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने भी डॉक्टर्स की मेंटल हेल्थ को लेकर एक नेशनल सर्वे करवाया है। इसमें सामने आया कि बीते पांच सालों में देश में मेडिकल की पढ़ाई करते हुए 119 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। इनमें से 64 एमबीबीएस स्टूडेंट थे और 55 मेडिकल पीजी की पढ़ाई कर रहे थे। इसके अलावा, 1166 छात्रों ने बीच में ही मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दी। देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग और आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ये समस्या उन छात्रों में भी देखी जा रही है, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसके चलते एनएमसी ने एक एक्शन प्लान भी तैयार किया है।

डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के लिए प्रस्ताव

इधर, हमीदिया अस्पताल के आईसीयू, कार्डियक, पीडियाट्रिक्स विभागों में डाक्टरों की कमी है। भर्ती के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा है। अभी कार्डियक विभाग में पांच विशेषज्ञ डाक्टरों की जरूरत है। पिछले दो दिनों से नई डीन डॉ. कविता सिंह वार्डों का भ्रमण भी कर रही हैं। इस दौरान चिकित्सकों ने उनसे डाक्टरों की कमी को पूरा करने की मांग की है।

31 मई को सौंपी जाएगी मेंटल हेल्थ सर्वे की डिटेल रिपोर्ट...

देश के मेडिकल छात्रों में अवसाद और आत्महत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने एक टास्क फोर्स बनाया है। इसमें 15 सदस्य हैं। टास्क फोर्स को 31 मई तक एक डिटेल रिपोर्ट सौंपना है।

समिति वहां दौरा करेगी, जहां आत्महत्या के मामले सामने आए हैं...

समिति उन मेडिकल कॉलेजों का दौरा भी करेगी, जहां आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं। इसका उद्देश्य मेडिकल छात्रों के बीच मेंटल वेल बीईंग को बढ़ावा देने के लिए योग्य सिफारिशें तैयार करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
 23 April 2026
 भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…
Advt.