Select Date:

पाकिस्तान में पूर्व गृहमंत्री का बिजली-गैस बिल ढाई लाख पार:बोले- देश में लुटेरे वापस आ गए, लोगों के पास कब्र तक के पैसे नहीं

Updated on 01-07-2024 02:27 PM

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद का बिजली और गैस का बिल ढाई लाख रुपए से ज्यादा आया है। पाकिस्तानी मीडिया हाउस ‘द नेशन’ के मुताबिक अहमद ने दावा किया है कि वे सुबह का नाश्ता बाहर करते हैं और केवल एक टाइम ही गैस में खाना बनाते हैं। इसके अलावा वे AC का इस्तेमाल नहीं करते हैं फिर भी इतना ज्यादा बिल आया।

उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लुटेरे और डाकू कहते हुए कहा कि वे देश की भलाई के लिए वापस नहीं आए हैं, बल्कि अपने ऊपर लगे आपराधिक मामलों को रद्द करवाने के लिए वापस आए हैं। अहमद ने कहा कि महंगाई ने लोगों को जिंदा दफन कर दिया है। लोगों के पास कब्र तक के लिए पैसे नहीं है। कब्रिस्तान में लोगों ने कब्र के लिए पैसे देने के पोस्टर लगाए हैं।

आज पाकिस्तान में कोई मां नही चाहती है कि उसका बेटा भूखे पेट स्कूल जाए। हमारा देश डूब रहा है। अभी देश में ऐसी सरकार जो लोगों को मरने के लिए छोड़ रही है। शहबाज सरकार के हाथ से गाड़ी छूट चुकी है।

'देश में एक क्रांति की शुरुआत हो चुकी है'
पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने शहबाज सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय किसी का साथ नहीं देता है। देश में महंगाई के खिलाफ एक क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हमारी अर्थव्यवस्था लगातार खस्ताहाल हो रही है।

अहमद ने कहा, ‘अब महंगाई की लड़ाई अस्तित्व की लड़ाई बन गई है। मैं सरकार को चेतावनी देता हूं कि वे अपनी आंखें खोलें और गरीबों को मरने से बचाएं।'

पाकिस्तान में 1 किलो गैस की कीमत 70 भारतीय रुपए
पाकिस्तान में लगातार खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहां 1 किलो गैस कीमत 70 पाकिस्तानी रुपए है। वहीं भारत में 56 रुपए है। वहां 1 किलो आटे की कीमत 75 रुपए है। भारत में इसकी कीमत 25 रुपए है।

वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 258 रुपए है, जबकि भारत में ये 100 रुपए प्रति लीटर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.