Select Date:

इमरान खान को कुछ हुआ तो पाकिस्तान में भूचाल आ जाएगा... पूर्व पाकिस्तानी PM की बहन की शहबाज और मुनीर को चेतावनी

Updated on 29-11-2025 01:00 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी सप्ताह इमरान खान की हत्या की अफवाह ने सभी को हिला दिया था, जिसके बाद शहबाज सरकार ने सफाई दी और कहा कि इमरान खान ठीक हैं। हालांकि, शहबाज शरीफ की सरकार की सफाई के बाद भी चर्चाएं थम नहीं रही हैं। इन सबके बीच इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी ने पाकिस्तान के शहबाज शरीफ सरकार और सेना प्रमुख असीम मुनीर को चेतावनी दी है। एनडीटीवी से बात करते हुए नौरीन ने कहा कि अगर पीटीआई नेता को किसी भी तरीके का शारीरिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो पाकिस्तान में भूचाल आ जाएगा।

नौरीन ने एनडीटीवी से बातचीत में दावा किया कि इमरान खान पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें (सरकार और सेना)इमरान खान को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की हिम्मत भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह एक रेड लाइन है। नौरीन ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि अगर वे ऐसा करते हैं तो देश में अराजकता फैल जाएगी, क्योंकि जनता उनके (इमरान खान) साथ है और वे उनसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए वे उनके साथ कछ करने की हिम्मत नहीं कर सकते।

इमरान के खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इमरान खान के बारे में जानबूझकर अफवाह फैलाई जा रही है, ताकि उनके समर्थकों को परेशान किया जा सके। इमरान खान की तीन बहनों में से एक नौरीन नियाजी ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री को लगभग एक महीने तनहाई में रखा गया है, जबकि किसी भी कैदी को चार दिन से ज्यादा अकेले कैद में नहीं रखा जा सकता।
नौरीन ने इसे इमरान खान का मानसिक और शारीरिक शोषण बताया। उन्होंने कहा कि इमरान खान को लंबे समय तक तनहाई में रखने को जेल मैनुअल के हिसाब से जुर्म है। सेना प्रमुख जनरल मुनीर पर नियाजी ने कहा, उन्हें लगता है कि वह सबसे ताकतवर हैं, लेकिन वह अभी भी नहीं हैं। हमारे मजहब में अल्लाह से ताकतवर कोई नहीं है।

जेल अधिकारियों के खिलाफ केस

इस बीच पाकिस्तान के मीडिया ने बताया है कि इमरान खान की दूसरी बहन अलीमा ने अदियाला जेल अधीक्षक और दूसरों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना को लेकर याचिका दायर की है और कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया, जिसमें इमरान खान के लिए सप्ताह में दो बार मीडिंग शेड्यूल करने का निर्देश दिया था। इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी का अदियाला जेल में बंद हैं। इसके पहले जेल प्रशासन ने कहा था कि इमरान की सेहत अच्छी है और उन्हें जेल से शिफ्ट नहीं किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.