कारोबारी के घर छापेमारी में लापरवाही पर एसआइ समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
Updated on
13-05-2024 11:43 AM
भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र स्थित पंतनगर में कारोबारी कैलाश खत्री के घर पर पुलिस की छापेमारी सवालों के घेरे में आ गई है। छापेमारी में घर से 31 लाख रुपये से अधिक के कटे-फटे और नए नोट बरामद किए गए थे, किंतु जब्ती के दौरान कई नोट गायब हो गए।जो रकम गायब हुई है वह कितनी थी, यह भी कोई नहीं बता पा रहा। इस लापरवाही के बाद डीसीपी ने छापेमारी का नेतृत्व करने वाले एसआइ शत्रुघ्न पटले, प्रधान आरक्षक मेघ खत्री, सलमान व आरक्षक महेंद्र सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे को सौंपी है।
बता दें कि मनी एक्सचेंजर कैलाश खत्री के घर पर बड़ी संख्या में नोटों की सूचना मिलने पर नौ मई की रात पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बगैर छापेमारी की थी। अशोका गार्डन थाना के एसआइ शत्रुघ्न पटले ने टीम का नेतृत्व किया था। छापेमारी के दौरान एक पुलिसकर्मी अपने मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग भी कर रहा था।
बरामद नोटों को एक टेबल पर रखकर जमा किया जा रहा था। जब उनकी गिनती हुई तो नोटों की एक गड्डी गायब हो गई। वह रकम कितनी है, इसे लेकर पुलिस चुप्पी साधे है।
इसमें यह मामला भी सामने आ रहा है कि छापेमारी के बाद पुलिस ने कमरा तो बंद कर दिया था, लेकिन वहां निगरानी के लिए किसी पुलिसकर्मी को तैनात नहीं किया था। यह भी एंगल है कि पुलिस के जाने के बाद कैलाश ने ही कुछ रुपये इधर-उधर कर दिए। मामले में जांच जारी है।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…