गुआम से चीन, लंदन से मॉस्को पर हमला... US ने 20 मिनट में चीन, रूस में तबाही मचाने वाली बनाई हाइपरसोनिक मिसाइल
Updated on
19-12-2025 12:32 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका की सेना और नौसेना ने 12 दिसंबर को डार्क ईगल लॉन्ग-रेंज हाइपरसोनिक वेपन (LRHW) का इंटीग्रेटेड टेस्टिंग पूरा कर लिया है। इस टेस्ट के साथ ही हाइपरसोनिक मिसाइलों की दुनिया में अमेरिका एक बार फिर से चीन और रूस से आगे निकलने की रेस में शामिल हो चुका है। अमेरिकन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे रूस की S-400 और S-500 जैसी अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को मात देने के लिए डिजाइन किया गया है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, यह हथियार पारंपरिक मिसाइल सिस्टम्स की तुलना में काफी ज्यादा तेज, घातक और एडवांस रडार की पकड़ से बाहर है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि यह मिसाइल बीजिंग या मॉस्को जैसे शहरों को सिर्फ 20 मिनट के भीतर निशाना बना सकती है।
रैपिड कैप डार्क ईगल हाइपरसोनिक मिसाइल की क्षमता क्या है? यूरेशियन टाइम्स में लिखते हुए भारत के रिटायर्ड जगुआर पायलट विजयेन्द्र के ठाकुर ने लिखा है कि डार्क ईगल एक इंटरमीडिएट-रेंज बूस्ट-ग्लाइड हाइपरसोनिक सिस्टम है, जिसमें एक रॉकेट बूस्टर और कॉमन हाइपरसोनिक ग्लाइड बॉडी (C-HGB) शामिल है। लॉन्च के बाद बूस्टर मिसाइल को निर्धारित ऊंचाई और स्पीड तक ले जाता है, जिसके बाद ग्लाइड, बॉडी से अलग होकर बेहद तेज रफ्तार और अनिश्चित दिशा में लक्ष्य की तरफ बढ़ जाती है। इसकी अनुमानित रेंज करीब 3,500 किलोमीटर बताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी स्पीड Mach 5 से ज्यादा कही गई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी दूरी 20 मिनट में तय करने के लिए इसकी क्रूज स्पीड Mach 10 के आसपास होनी चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे यह साफ होता है कि घोषित Mach 5 शायद इसकी टर्मिनल स्पीड है, न कि मैक्सिमम स्पीड।
बिलिटीज एंड क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज़ ऑफिस (RCCTO) में हाइपरसोनिक सिस्टम के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट ए. रश ने मिसाइल टेस्ट के बाद कहा है कि "हाइपरसोनिक हथियारों की प्रतिक्रिया, मूवमेंट और इंटरसेप्शन क्षमता, पारंपरिक प्रिसिशन स्ट्राइक हथियारों के मुकाबले बेजोड़ है।" अमेरिकी सेना अब इस सिस्टम के एडवांस वर्जन को एक मोबाइल, जमीन पर आधारित प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट करने की योजना बना रही है। अमेरिकी नौसेना अपने वर्जन, जिसे कन्वेंशनल प्रॉम्प्ट स्ट्राइक (CPS) कहा जाता है, उसे सतह के जहाजों और पनडुब्बियों से लॉन्च करने की क्षमता के साथ इंटीग्रेट करेगी।
इस मिसाइल की सबसे खतरनाक क्षमता, इसका विनाशकारी काइनेटिक प्रभाव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डार्क ईगल का वॉरहेड अपेक्षाकृत कम विस्फोटक सामग्री, करीब 13–14 किलोग्राम का उपयोग करता है, लेकिन इसमें भारी संख्या में हाई-स्पीड फ्रैगमेंट्स होते हैं। यानी यह मिसाइल विस्फोट से ज्यादा अपनी अत्यधिक स्पीड से पैदा होने वाली ऊर्जा से तबाही मचाती है। यही वजह है कि यह S-400/S-500 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड सेंटर, रडार साइट्स और सैन्य ठिकानों को नष्ट करने में बेहद प्रभावी मानी जा रही है। इसके अलावा इसकी अनिश्चित उड़ान और कम ऊंचाई पर उड़ान भरने की क्षमता की वजह से दुश्मन के पास इसे पहचानने और रोकने का समय काफी कम होगा।
डार्क ईगल मिसाइल कितनी विनाश मचा सकती है? यूरेशियन टाइम्स के मुताबिक अभी तक इस मिसाइल का वजन और डाइमेंशन को गोपनीय रखा गया है, उसके बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उपलब्ध फोटोग्राफिक सबूतों के एनालिसिस के आधार पर ऐसे संकेत मिलते हैं कि मिसाइल का वजन 15-16 टन, लंबाई करीब 11-14 मीटर और डायमीटर लगभग 0.876 मीटर होने का अनुमान है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि इसकी ज्यादा क्रूज स्पीड, कम उड़ान की ऊंचाई और अप्रत्याशित पैंतरेबाजी, S-400 या S-500 जैसे एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस दुश्मनों के लिए भी इसे डिटेक्ट करने और निशाना बनाने का समय बहुत कम कर देगी।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…