राशिद खान से मोहम्मद नबी तक, पाकिस्तान के आतंकी हमले से टूटे अफगानी क्रिकेटर्स, अपनों को खोने पर जताया दुख
Updated on
17-03-2026 01:41 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत का कहना है कि इस हमले में अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले से हालांकि अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स भी टूट गए हैं। अब उन्होंने इस हमले और अपनों को खोने पर दुख जाहिर किया है। आइये जानते हैं किसने क्या लिखा।
पााकिस्तान के हमले पर अफगानी क्रिकेटर्स की प्रतिक्रिया
अजमतुल्लाह उमरजई ने एक्स पर लिखा, 'आज रात काबुल में एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद, पाकिस्तानी हवाई हमलों में क्षतिग्रस्त हुए एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठने लगीं। रमजान के महीने में, रोज़ा खोलने के बाद, कई मासूम लोगों की जानें चली गईं और कई घायल हो गए। आज रात शोक मना रहे हर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। काबुल शोक में डूबा हुआ है। हम न्याय और शांति के लिए दुआ करते हैं।'अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक्स पर लिखा, 'काबुल में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक की वजह से आम नागरिकों की मौत की खबर से मैं बहुत दुखी हूं। जानकर या अनजाने में नागरिकों के घरों, एजुकेशन फैसिलिटी या मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना वॉर क्राइम है। खासकर रमजान के पाक महीने में मानव जीवन के प्रति घोर उपेक्षा घृणित और बहुत चिंताजनक है।'उन्होंने आगे कहा, 'इससे केवल विभाजन और नफरत ही बढ़ेगी। मैं यूएन और अन्य ह्यूमन राइट्स एजेंसियों से इस मामले की गहन जांच करने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान करता हूं। इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूँ। हम ठीक हो जाएंगे और एक राष्ट्र के रूप में फिर से उठेंगे। हम हमेशा ऐसा करते हैं। इंशाल्लाह।'अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने एक्स पर लिखा, 'काबुल में आज रात उम्मीद की किरण हॉस्पिटल में खत्म हो गई। युवा लड़के ट्रीटमेंट ले रहे थे, जिनका पाकिस्तानी सेना ने बम विस्फोट में कत्ल कर दिया। माएं गेट पर इंतजार कर रही थीं, अपने बेटों का नाम पुकार रही थीं। रमजान की 28वीं रात पर, उनकी जान चली गई।काबुल में आज रात उम्मीद की किरण हॉस्पिटल में खत्म हो गई। युवा लड़के ट्रीटमेंट ले रहे थे, जिनका पाकिस्तानी सेना ने बम विस्फोट में कत्ल कर दिया। माएं गेट पर इंतजार कर रही थीं, अपने बेटों का नाम पुकार रही थीं। रमजान की 28वीं रात पर, उनकी जान चली गई।'
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…