Lavie X14 Laptop: लैपटॉप लाइटवेट हो रहे हैं, लेकिन एक जापानी कंपनी NEC ने सिर्फ 1 किलो के लैपटॉप में 30 घंटे चलने वाली बैटरी लगा दी है। 99.9 Wh की इस बैटरी के साथ आमतौर पर लैपटॉप का वजन 2 किलो तक पहुंच जाता है। NEC के बनाए गए लैपटॉप का नाम Lavie X14 है। इसमें इंटेल का पैंथर लेक CPU दिया गया है। यह काफी स्लीक, सिर्फ 0.74 इंच है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां।
NEC ने पेश किए नए लैपटॉप
NEC के पास 'Lavie' नाम का ब्रांड है। यह NEC और लेनोवो का जॉइंट वेंचर है। यह ब्रैंड ना सिर्फ लैपटॉप बल्कि ऑल इन वन कंप्यूटर्स भी बेचता है। Lavie का Lavie X14 चर्चाओं में है। इसकी वजह लैपटॉप का लाइटवेट होना है।
Lavie X14 के खास फीचर्स
Lavie X14 में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 355 CPU, 32 GB LPDDR5x RAM दी गई है।
दावा है कि परफॉर्मेंस के मामले में यह Apple M3 से 5 फीसदी बेहतर है।
जिस तरह के स्पेक्स कंपनी ने बताए हैं, उससे यह हैवी वर्कलोड में दमदार नजर आता है।
नॉर्मल फोटो-वीडियो एडिटिंग भी इसमें आराम से की जा सकती होगी।
इसमें डुअल थंडरबोल्ट 4 टाइप-सी पोर्ट, डुअल USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट दिए गए हैं।
HDMI, माइक्रोएसडी, ईथरनेट, Wi-Fi 7 पोर्ट के साथ 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है।
बैटरी है दमदार
Lavie X14 का सबसे बड़ा फीचर इसमें लगी 99.9 Wh की बैटरी है। दावा है कि इस क्षमता के साथ यह लैपटॉप 30 घंटों तक वीडियो प्लेबैक कर सकता है। आमतौर पर इतनी बड़ी बैटरी लगने के बाद लैपटॉप भारी हो जाते हैं। लेकिन Lavie X14 का वजन 1 किलोग्राम के आसपास रखकर कंपनी ने साबित कर दिया है कि बड़ी बैटरी लगाकर भी लाइटवेट लैपटॉप तैयार किया जा सकता है।
अन्य खूबियां
Lavie X14 में 512GB SSD है। 1080p IR कैमरा दिया गया है। इसमें मल्टीटच ट्रैकपैड और जेस्चर सपोर्ट मिलता है। 14 इंच का इसका डिस्प्ले, फुलएचडी रेजॉलूशन ऑफर करता है। Lavie X14 को अभी सिर्फ जापान में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 364870 येन यानी लगभग 2,20,491 रुपये है। दुनिया के दूसरे देशों में इसके लॉन्च की उम्मीद कम है, लेकिन इसका लाइटवेट होना, लैपटॉप को चर्चा में ले आया है।