Select Date:

'गौतम गंभीर ने कहा था अगर...' ग्वालियर में मौका गंवाने के बाद संजू सैमसन को भारी चेतावनी!

Updated on 08-10-2024 12:29 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया को लेकर जिन भी नामों पर निगाहें थीं लगभग सभी ने अच्छा किया। मयंक यादव का डेब्यू शानदार रहा तो हार्दिक पंड्या पुराने अंदाज में नजर आए। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और बैटिंग दमदार रही, लेकिन एक खिलाड़ी को लेकर अभी भी हर किसी की चिंता कायम है। वह हैं संजू सैमसन। संजू सैमसन अच्छी लय में थे, लेकिन वह उस तरह की प्रभावी पारी नहीं खेल सके।

उन्होंने छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज किया। हालांकि, यहां अभिषेक शर्मा थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहे। हां, ना, हां, ना के चक्कर में अभिषेक शर्मा रन आउट हो गए। इसके बाद संजू ने 19 गेंदों में 6 चौके के दम पर 29 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने कोई गलती तो नहीं की, लेकिन यहां वह मैच जितवाकर लौटते तो उनके लिए कहीं बेहतर होता।

इस बारे में पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंट्री में बड़ा नाम आकाश चोपड़ा ने अपने वीडियो में कहा- आपको संजू सैमसन से बात करने की जरूरत है। अभिषेक शर्मा जब तक मैदान पर थे अच्छा खेले, लेकिन वह रन आउट हो गए। संजू सैमसन ने अच्छा खेला। एक बार गौतम गंभीर ने कहा था कि अगर संजू भारत के लिए नहीं खेलते हैं तो यह टीम इंडिया का नुकसान है।

उन्होंने आगे कहा- वह बॉल को मार नहीं रहे थे, बल्कि शानदार अंदाज में शॉट खेल रहे थे। उन्होंने मक्खन शॉट लगाए। हालांकि, उन्हें कुछ और रन बनाने होंगे। उनकी यह जरूरत है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो ड्रॉप हो सकते हैं। उन्हें अलग-अलग बैटिंग क्रम पर रन बनाने होंगे।

भगवान कृष्ण का भक्त, नॉनवेज शरीर को सूट नहीं करता... यदुवंशी मयंक यादव की ऐसी है डाइट

बता दें कि शुभमन गिल फिलहाल टीम से बाहर हैं। यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर हैं। इन दोनों को आराम दिया गया है। अगर उनकी वापसी होगी तो ओपनिंग मिलना तो मुश्किल है। दूसरी ओर ऋषभ पंत भी बाहर हैं, जो विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद ही रहेंगे। अगर संजू को लगातार खेलना है तो उन्हें लगातार रन बनाने होंगे, क्योंकि उनका कॉम्पिटिशन एक नहीं कई खिलाड़ियों से है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.